cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

नेपाल के मदार स्थान जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़; महिलाओं से दुर्व्यवहा का आरोप

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Mahrajganj-news-(1)-1770904071567_m.webp

प्रतीकात्मक फोटो।



संवाद सूत्र (ठूठीबारी) महराजगंज। नेपाल के मदार स्थान जा रहे कुशीनगर जिले के निवासी श्रद्धालुओं से कुछ लोगाें ने बदसलूकी की। भंसार के नाम पर अधिक रुपया देने से जब श्रद्धालुओं ने मना कर दिया तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यहां तक कि गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की गई।

नेपाल के नवलपरासी जिले के मदार स्थान मेले बड़ी संख्या में भारतीय क्षेत्र से लोग जाते हैं। वहां मदार बाबा की मजार चादर चढ़ा कर मन्नत मांगी जाती है।

कुशीनगर जिले के कुसमहा निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि बुधवार की देर शाम महेशपुर में भंसार के नाम पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा अधिक रुपया मांगने पर कहासुनी होने के बाद लोगों ने हमला कर दिया। महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

यह भी पढ़ें- ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी कार; दाहसे में दुल्हन की मौसेरी बहन की मौत

गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचायी गई। घटना के बाद पीड़ित ने प्रहरी पुलिस महेशपुर को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इलाका प्रहरी इंस्पेक्टर सुभराज बम ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: नेपाल के मदार स्थान जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़; महिलाओं से दुर्व्यवहा का आरोप