Friday Release: फुल पैसा वसूल होगा ये वीकेंड, अलग-अलग जॉनर में रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और वेब सीरीज
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Friday-1770900239814_m.webpइस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज (फोटो-जागरण ऑनलाइन)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मूवी लवर्स के लिए फ्राइडे बहुत ही एक्साइटिंग होता है क्योंकि सभी पलकें बिछाए इस दिन का इंतजार करते हैं। इस सप्ताह रिलीज होने वाली OTT और सिनेमाघरों की फिल्मों में गैंग वॉर, हांटेड मूवी, ग्रामीण जीवन पर व्यंग्य करने वाली फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। फिर चाहे आप सिनेमा हॉल में फिल्म देखने का प्लान कर रहे हों या घर बैठकर ओटीटी मूवी इंजॉय करना चाह रहे हों हम आपके लिए पूरा भंडार लेकर आए हैं।
ऐसे में इस पूरे हफ्ते आपके पास शाहिद कपूर की ओ रोमियो से लेकर मोना सिंह की कोहरा तक आपके पास एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज होने वाला है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
ओ रोमियो (O\“ Romeo)
विशाल भारद्वाज आजादी के बाद के मुंबई के अंधकारमय परिवेश पर आधारित एक एक्शन थ्रिलर लेकर लौट रहे हैं। हुसैन जैदी की फिल्म \“माफिया क्वींस ऑफ मुंबई\“ से प्रेरित, \“ओ\“रोमियो\“ हुसैन उस्तारा की कहानी है, जिसका किरदार शाहिद कपूर निभा रहे हैं। हुसैन उस्तारा एक गुस्सैल गैंगस्टर है जो प्यार और वफादारी के बीच फंसा हुआ है। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-12-at-5.35.47-PM-1770898068734.jpeg
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 25 मिनट की Supernatural Horror देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े, थिएटर के बाद OTT पर दहशत फैलाएगी फिल्म
तू या मैं (Tu Ya Mai)
बेजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव नजर आएंगे। यह सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म हैं जिसमें वो जंगली इलाके में एक खतरनाक मगरमच्छ के बीच फंस जाते हैं। फिल्म में रोमांस और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-12-at-5.36.41-PM-1770898088234.jpeg
कोहरा (Kohrra)
क्राइम ड्रामा की कहानी एक नई जांच के लिए पंजाब के दलेरपुरा में पहुंचती है। एक महिला का शव उसके भाई के खलिहान में मिलता है, जिससे परिवार के कई गहरे राज खुल जाते हैं। बरुण सोबती एएसआई अमरपाल गरुंडी के किरदार में वापसी करते हैं, जो अब मोना सिंह द्वारा अभिनीत धनवंत कौर के अंडर काम करेंगे। अधिकारियों के बीच यह नया तालमेल पहले से ही गंभीर माहौल में और तनाव पैदा करता है। सीरीज 11 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-12-at-5.36.00-PM-1770898165326.jpeg
द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स (The Cojuring: Last Rites)
ये इस सीरीज का फाइल सीजन है जिसमें पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा एड और लॉरेन वॉरेन के रूप में वापसी करेंगे। 1986 में स्मर्ल परिवार के साथ हुई भूतिया घटना पर आधारित, वॉरेन दंपति पेंसिल्वेनिया में एक शापित एक पुराने मिरर से जुड़ी एक हिंसक राक्षसी शक्ति की जांच करते हैं। यह फिल्म 13 फरवरी, शुक्रवार, 2026 को रिलीज होगी। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-12-at-5.36.13-PM-1770898181565.jpeg
बैंडवाला (Bandwaale)
जहान कपूर, शालिनी पांडे और स्वानंद किरकिरे अभिनीत, बैंडवाले एक हिंदी भाषा की एक म्यूजिकल कॉमेडी ड्रामा है। यह सीरीज एक छोटे शहर में आत्म-अभिव्यक्ति, दोस्ती और कलात्मक स्वतंत्रता जैसे विषयों पर केंद्रित कहानी है।
View this post on Instagram
A post shared by prime video IN (@primevideoin)
पवाने (Pavane)
20 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही फिल्म \“पवाने\“ तीन विपरीत व्यक्तित्वों की कहानी है, जिनके आपस में जुड़े जीवन एक नए कैरेक्टर का ताना-बाना बुनते हैं। फिल्म के निर्देशक ली ने एक ऐसी कहानी गढ़ी है जिसमें एक दुकान पर काम करने वाली मी-जंग को बेफिक्र यो-हान और अंतर्मुखी ग्योंग-रोक से प्यार हो जाता है।
लकी (Lucky)
तमिल कॉमेडी-ड्रामा \“लकी: द सुपरस्टार\“ 20 फरवरी से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। उदय महेश द्वारा निर्देशित यह हल्की-फुल्की फिल्म एक लापता कुत्ते के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी मासूमियत उससे मिलने वाले हर किसी की जिंदगी बदल देती है। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
रेड (Red)
सोनीलिव 15 फरवरी को \“रेड आई\“ का दूसरा सीजन रिलीज कर रहा है। इस बार ये तनावपूर्ण ड्रामा हवाई यात्रा से हटकर लंदन स्थित अमेरिकी दूतावास के गलियारों में केंद्रित होगा।
यह भी पढ़ें- Subedaar Teaser: राउडी अवतार में लौटे 69 साल के अनिल कपूर, दमदार लुक ने खींचा फैंस का ध्यान
Pages:
[1]