हरियाणा रोडवेज में कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवरों को किया जाएगा परमानेंट; राज्य सरकार ने वापस लिया 14 जनवरी का ऑर्डर
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Haryana-Roadways-(1)-1770900314722_m.webp2002 के अनुबंधित चालक अब नियुक्ति तिथि से नियमित (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। परिवहन विभाग में वर्ष 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर लगे ड्राइवर्स को अब अपॉइंटमेंट डेट से ही पक्का किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने 14 जनवरी का आदेश वापस ले लिया है, जिसमें सभी 347 चालकों को वर्ष 2006 से नियमित किया गया था। इन्हें पुरानी पेंशन योजना के साथ फैमिली पेंशन योजना का भी लाभ मिलेगा।
परिवहन निदेशालय की ओर से इस संबंध में सभी रोडवेज महाप्रबंधकों और वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता मंत्री कार अनुभाग एवं राजकीय केंद्रीय कर्मशाला को निर्देश जारी कर दिया गया है। इससे पहले जनवरी में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के विभिन्न आगारों में वर्ष 2002 से संविदा आधार पर नियुक्त कार्यरत चालकों को वर्ष 2006 से नियमित किया गया था। अब उन्हें वर्ष 2002 से उनकी नियुक्ति की प्रारंभिक तिथि से ही नियमित किया जाएगा।
इन चालकों की क्वालीफाइंग सर्विस की गणना उनकी प्रारंभिक नियुक्त्ति तिथि वर्ष 2002 से की जाएगी तथा उन्हें इसके आधार पर एसीपी सहित सभी सेवा-लाभ प्रदान किए जाएंगे। सभी संबंधित चालकों को पुरानी पेंशन योजना के साथ-साथ फैमिली पेंशन योजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
इन चालकों के लिए सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) का नया खाता खोला जाएगा। यह सभी लाभ दिनांक 31 अगस्त 2024 तक कल्पित (नोशनल) रूप में तथा एक सितंबर 2024 से वास्तविक रूप में प्रदान किए जाएंगे।
Pages:
[1]