Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

फ्रांसीसी दूल्हे ने उत्तराखंड की बेटी से रचाई शादी, कुमाऊंनी रीति-रिवाज से अल्मोड़ा में लिए सात फेरे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/French-groom-1770897954125_m.webp

अल्मोड़ा के कसारदेवी में हिंदू रिवाज से फ्रांस निवासी ने अल्मोड़ा की युवती से विवाह किया।



संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। फ्रांस निवासी और्हेल्यैं गैरंपों हिंदू रीति-रिवाज के साथ अल्मोड़ा की श्रीपूर्णा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कसारदेवी में हिंदू रिवाज के साथ फ्रांस निवासी ने अल्मोड़ा की युवती से विवाह किया।

मुख्यालय के चीनाखान निवासी ओएनजीसी से रिटायर्ड डीजीएम ध्रुव रंजन जोशी और प्रतिभा जोशी की पुत्री श्रीपूर्णा का फ्रांस निवासी औरेलिया गैरेंपो के साथ गुरुवार को कसार देवी के रिजॉर्ट में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ।

श्रीपूर्णा ने दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में बेचलर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने भारतीय विद्या भवन दिल्ली से टेलीविजन और फिल्म प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद ग्राफिक डिजाइन में डिप्लोमा कोर्स किया।

उन्होंने साल 2020 में फ्रांस की टू लूज यूनिवर्सिटी से मार्केट मैनेजिंग एंड कम्युनिकेशन विषय में मास्टर आफ साइंस की डिग्री (एमएससी) हासिल की।

2021 में फ्रांस की स्किपर कंपनी ने उन्होंने डाटा एनालिस्ट के तौर पर नौकरी हासिल की। करीब 5 साल से फ्रांस में रह रही अल्मोड़ा की बेटी (भारतीय नागरिक) श्रीपूर्णा अब फ्रांस निवासी एनालिटिक्स एंड कन्वर्जन कंपनी में डेटा एनालिस्ट मैनेजर और्हेल्यैं गैरंपों की जीवन साथी बन गई हैं। विवाह को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें- लंदन की मेलोडी को भाया उत्तराखंड का अक्षय, हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे; तीन महाद्वीप से आए रिश्तेदार

यह भी पढ़ें- VIDEO : रूसी जोड़े ने काशी में भारतीय परंपरा के अनुसार क‍िया व‍िवाह, सात जन्‍मों तक साथ देने की ली सौगंध
Pages: [1]
View full version: फ्रांसीसी दूल्हे ने उत्तराखंड की बेटी से रचाई शादी, कुमाऊंनी रीति-रिवाज से अल्मोड़ा में लिए सात फेरे