deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

रूट डायवर्जन के बाद बिजनौर से हरिद्वार और मुरादाबाद के लिए बढ़ा किराया, यात्री परेशान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/bus_stand-R-1770897231364_m.webp

प्रतीकात्मक फोटो -

-किराया सुनते ही बस से उतर जाते है यात्री



जागरण संवाददाता, बिजनाैर। महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी तक कांवड़ यात्रा को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। रूट डायवर्ट होने से बिजनौर से हरिद्वार और बिजनौर से मुरादाबाद के किराए में वृद्धि हुई है। इस कारण हरिद्वार और हरिद्वार जाने वाले यात्री रोडवेज की बसों से किनारा कर रहे है।

बिजनौर से हरिद्वार से वाया नजीबाबाद की दूरी 97 किमी. और किराया 152 रुपये निर्धारित है, जबकि बिजनौर से मुरादाबाद वाया नूरपुर की दूरी 97 किमी और किराया 134 रुपये है। महाशिव रात्रि के मौके पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए आठ फरवरी से रुट डायवर्ट कर दिया गया। रूट डायवर्ट होने के बाद से बिजनौर से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज की बसें अब वाया मुुज्जफरनगर हाेकर चलाई जा रही है, जबकि मुरादाबाद जाने पाली बसें वाया काशीपुर होकर चलाई जा रही है।

रूट डायवर्ट के बाद अब बिजनौर से हरिद्वार वाया मुज्जफरनगर की दूरी में 61 किमी बढ़ी है। वहीं किराए में 101 रुपये की वृद्धि हुई है। इसी प्रकार बिजनौर से मुरादाबाद वाया नूरपुर की दूरी में 43 किमी और किराए 59 रुपये की वृद्धि हुई है। परिवहन निगम के अफसरों की माने, तो सीधे हरिद्वार की सवारी तो बस स्टैंड में पहुंच रही है, किंतु बस में जैसे परिचालक उन्हें किराया और रूट बताता है, वैसे ही सवारी बस से नीचे उतर जाता है।

रूट डायवर्जन की वजह से रोडवेज की बसों से किनारा कर रहे है। एआरएम अशोक कुमार ने कांवड़ मेले के दौरान रूट डायवर्जन की वजह से रोडवेज की बसें बिजनौर से हरिद्वार से वाया मुज्जफरनगर होकर चलाई जा रही। दूरी और किराया बढ़ने की वजह से बहुत कम यात्री ही रोडवेज की बसाें में सफर कर रहे है।
Pages: [1]
View full version: रूट डायवर्जन के बाद बिजनौर से हरिद्वार और मुरादाबाद के लिए बढ़ा किराया, यात्री परेशान