cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

मधुबनी में गाड़ी मालिक जल्दी कर लें यह काम नहीं तो रद हो जाएगा रजिस्ट्रेशन, ट्रांसपोर्ट विभाग ने दी चेतावनी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/transport-office-madhubani-1770897709669_m.webp

जिला परिवहन कार्यालय मधुबनी। (जागरण)



जागरण संवाददाता, मधुबनी। जिला परिवहन कार्यालय के रिकॉर्ड में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले में पंजीकृत वाहनों में से दो लाख से अधिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन में अब तक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हो पाया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा तक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराने पर संबंधित वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद किया जा सकता है।
3.61 लाख वाहनों में मात्र 1.06 लाख का ही अपडेट

जिला परिवहन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 3,61,703 वाहनों का रजिस्ट्रेशन है। इनमें से अब तक केवल 1,06,103 वाहनों में ही मोबाइल नंबर अपडेट किया गया है।

दिसंबर 2025 तक की स्थिति में महज 1,06,035 वाहनों का ही मोबाइल नंबर रिकॉर्ड में दर्ज है। इसका मतलब है कि अब भी दो लाख से अधिक वाहन मालिकों ने अपने मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराए हैं।
फरवरी 2026 तक अंतिम अवसर

जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीराम बाबू ने सभी वाहन मालिकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिनका मोबाइल नंबर अब तक रजिस्ट्रेशन में दर्ज नहीं है, वे मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से अपडेट करा लें। समय सीमा के बाद नियमों के अनुसार रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
मोबाइल नंबर अपडेट क्यों है जरूरी

परिवहन विभाग के अनुसार रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर अपडेट रहने से वाहन मालिकों को कई सुविधाएं मिलती हैं टैक्स, बीमा एवं फिटनेस की समय पर सूचना ई-चालान और अन्य कानूनी नोटिस की जानकारी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ वाहन संबंधी महत्वपूर्ण अपडेट सीधे मोबाइल पर प्राप्त होना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं रहने से वाहन मालिकों को भविष्य में जुर्माना या अन्य कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कैसे कराएं मोबाइल नंबर अपडेट

वाहन मालिक जिला परिवहन कार्यालय में पहुंचकर या परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं।

विभाग ने अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें। परिवहन विभाग की इस चेतावनी के बाद अब देखना होगा कि कितने वाहन मालिक समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन अपडेट कर पाते हैं।
Pages: [1]
View full version: मधुबनी में गाड़ी मालिक जल्दी कर लें यह काम नहीं तो रद हो जाएगा रजिस्ट्रेशन, ट्रांसपोर्ट विभाग ने दी चेतावनी