cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

प्रतापगढ़ में रोडवेज बस चालक की लापरवाही से महिला हुई अपाहिज, चिकित्सक को काटना पड़ा एक पैर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Pratapgarh-Woman-Loses-Leg-by-Careless-Roadways-Bus-Driver-1770894374927_m.webp

प्रतापगढ़ रोडवेज बस की टक्कर से घायल महिला के अपाहिज होने से व्यापारियों में आक्रोश है।



जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। चौक घंटा घर के बगल सुबह सैर के लिए निकली महिला को रांग साइड से आकर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। घायल महिला की जान बचाने के लिए उनका एक पैर चिकित्सक को काटना पड़ा। इधर, महिला के परिवार के लोगों व व्यापार मंडल ने मनमाने ढंग से महिला को कुचलने वाले चालक पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
व्यापार मंडल के संगठन मंत्री की पत्नी हैं पीड़िता

श्याम बिहारी गली के नारायण खंडेलवाल व्यापार मंडल के संगठन मंत्री हैं। उनकी की 55 वर्षीय पत्नी मीनू दो फरवरी को मार्निंग वाक के लिए निकली थीं। वह सुबह करीब सात बजे चौक से कचहरी रोड की ओर जैसे ही बढ़ीं चिलबिला की ओर से रांग साइड आकर रोडवेज बस ने सीधे उनको चपेट में ले लिया। बस चौक का गोलाकार चक्कर लगाए बिना सीधे कचहरी रोड पर मुड़ गई थी। इस वजह से टक्कर लगने से महिला हाईवे पर गिर गईं और अचेत हो गईं।
केस दर्ज पर बस चालक पर कार्रवाई नहीं हुई

बस चालक बिना रुके बेपरवाही से गाड़ी उनके पैरों पर चढ़ाकर भाग गया था। प्रत्यक्षदर्शी मदद के लिए दौड़े। किसी ने घटना का वीडियो भी बना लिया था। सीसीटीवी फुटेज में भी पूरी घटना कैद हो गई थी। मुकदमा तो पुलिस ने दर्ज कर लिया लेकिन अब तक बस चालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मीनू के पुत्र तुषार ने काफी देर तक मकंद्रूगंज पुलिस चौकी में मदद के लिए आवाज लगाई थी।
जान तो बची पर हुईं अपाहिज

इधर, मीनू को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका दाहिना आधा पैर काटना पड़ा, तब उनकी जान बच गई। बस चालक की मनमानी से बेकसूर महिला जीवन भर के लिए अपाहिज हो गईं।
व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल डीएम व एसपी से मिला

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के साथ व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल डीएम व एसपी से मिला। आरोपित चालक पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करवाने के लिए टीमें लगाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें- कानपुर-वाराणसी हाईवे पर कौशांबी में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बेकाबू वाहन ने टक्कर मारी फिर कई गाड़ियां रौंदते हुए निकल गईं

यह भी पढ़ें- Pratyush Death Case : प्रत्यूष ने आखिरी बार किससे बातचीत की थी? एलआइयू और पुलिस ने खिलाड़ियों से की पूछताछ
Pages: [1]
View full version: प्रतापगढ़ में रोडवेज बस चालक की लापरवाही से महिला हुई अपाहिज, चिकित्सक को काटना पड़ा एक पैर