Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

Raj Babbar का दामाद कभी नहीं बन पाया सिनेमा का सुपरस्टार, छोटे पर्दे पर करता है राज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/rajbabbarsoninlaw-1770889814652_m.webp

कौन है राज बब्बर का दामाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर अपने फिल्मी करियर के अलावा परिवार को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अपने फैमिली के सदस्यों के चलते आए दिन उनका नाम सुर्खियां बटोरता है। आज बात राज साहब के किसी बेटा, बेटी, और बहू की नहीं बल्कि उनके दामाद के बारे में की जाएगी।

राज बब्बर का दामाद सिनेमा में सुपरस्टार बनने आया और उसने कई फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर उसका मनचाही सफलता नहीं मिली। लेकिन वह छोटे पर्दे पर आज की डेट का बड़ा कलाकार माना जाता है। आइए जानते हैं कि वह अभिनेता कौन है।
कौन है राज बब्बर का दामाद

जिस एक्टर के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसने 1999 में आई फिल्म गॉड मदर के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इससे पहले 1994 में आए टीवी सीरियल शांति के जरिए वह एक्टिंग में डेब्यू कर चुके थे। बड़े पर्दे पर उन्हें ज्यादा अधिक कामयाबी हासिल नहीं हुई।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/anupsoni-(2)-1770892713174.jpg

यह भी पढ़ें- सगे भाई की बनीं प्रेमिका, सड़कों पर हुआ विद्रोह, गरीबी ने बदली जिंदगी...ऐसे हुआ उस हीरोइन का अंत!

लेकिन छोटे पर्दे पर एक दिग्गज अभिनेता के तौर पर लोकप्रिय हुए। दरअसल वह कलाकार कोई और नहीं बल्कि अनूप सोनी (Anup Soni) हैं। जी हां साल 2011 में अनूप ने राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर संग शादी रचाई। अनूप की ये दूसरी शादी रही, इससे पहले उनकी पहली पत्नी रीतू रहीं, जिनके साथ उनका रिश्ता 11 साल तक चला और 2010 में इन दोनों का तलाक हो गया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/anupsoni-(1)-1770892723014.jpg

इसके बाद अनूप सोनी की जिंदगी में जूही की एंट्री हुई और दोनों ने एक दूसरे को अपना हमसफर बना लिया। पहली शादी से अनूप सोनी के दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मायरा और जोया हैं। जबकि जूही बब्बर संग शादी के बाद अनूप बेटे ईमान के पिता के बने।
अनूप सोनी टीवी के स्टार

बतौर एक्टर अनूप सोनी ने करीब 30 फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। लेकिन उनको टीवी एक्टर के तौर पर काफी लोकप्रियता हासिल हुई। तहकीकात, आहट, सीआईडी और बालिका बधू जैसे कई धारावाहिकों के जरिए अनूप ने देश के कोने-कोने तक अपनी पहचान बनाई।

लेकिन क्राइम पेट्रोल शो के होस्ट के तौर पर उन्होंने हर किसी का दिल जीता और टीवी के स्टार बन गए। बता दें कि आखिरी बार अनूप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स वेब सीरीज सारे जहां से अच्छा में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- फिल्में फ्लॉप हुईं तो कैलाश पर्वत चला गया बॉलीवुड का ये विलेन, पढ़ें हीरो से ज्यादा फीस लेने वाले खलनायक की कहानी
Pages: [1]
View full version: Raj Babbar का दामाद कभी नहीं बन पाया सिनेमा का सुपरस्टार, छोटे पर्दे पर करता है राज