Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

जमशेदपुर के बड़ा गोविंदपुर में बंद घर में लाखों की चोरी, आभूषण और नगदी ले उड़े चोर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/JAMSHEDPUR-CRIME-NEWS-(18)-1770893305543_m.webp

चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान। (जागरण)



जमशेदपुर, संवाददाता। परसुडीह थाना क्षेत्र बड़ा गोविंदपुर के खाखरीपाड़ा में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आभूषण समेत नगद राशि लेकर फरार हो गए। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों को हुई।

घर बबीता कुमारी का है, जो बीते एक माह से दिल्ली में रह रही हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर के सभी कमरों के ताले तोड़ दिए गए।

अलमारी को भी तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण और नगद राशि चुरा ली गई। घर से करीब 12 लाख मुख्य के आभूषण चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।

गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने घर के दरवाजे और ताले टूटे देखे तो उन्हें चोरी की आशंका हुई। इसकी सूचना तुरंत बबीता कुमारी के भतीजे अमित सिंह को दी गई, जो भारतीय जनता पार्टी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी हैं।
खुली पड़ी थी अलमारी

सूचना मिलते ही अमित सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं, अलमारी खुली पड़ी है और उसमें रखे आभूषण गायब हैं। पलंग पर आभूषण के खाली डिब्बे और अन्य सामान बिखरे पड़े थे।

घटना की सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने मूल्य की संपत्ति की चोरी हुई है। बबीता कुमारी के दिल्ली से लौटने के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि शहर में हाल के दिनों में चोरी की में वृद्धि हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और असंतोष का माहौल है। लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस की सक्रियता और गस्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Pages: [1]
View full version: जमशेदपुर के बड़ा गोविंदपुर में बंद घर में लाखों की चोरी, आभूषण और नगदी ले उड़े चोर