LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में खाद्य विभाग की छापामारी, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Jagran-News-(416)-1770893218175_m.webp

नागंल चौधरी में खाद्य विभाग की टीम ने छापामारी की। सोशल मीडिया



जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापामारी करते ही बड़े-बड़े दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, टीम के पहुंचते ही कई दुकानदार दुकानें बंद करके इधर-उधर जाते नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सबकुछ सही है तो जांच से डरने की क्या जरूरत? इससे खाद्य पदार्थों में मिलावट और अनियमितताओं की आशंका और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद नीमका जेल में आतंकी की हत्या के बाद दो अधिकारी निलंबित, सुरक्षा चूक हुई उजागर

खाद्य विभाग द्वारा सैंपल लिए जाने और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है। जनता ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि मिलावटखोरी पर रोक लगाई जा सके और लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके।
Pages: [1]
View full version: महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में खाद्य विभाग की छापामारी, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी