LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

हरियाणा पुलिस भर्ती का फर्जी शेड्यूल इंटरनेट मीडिया पर वायरल, HSSC के चेयरमैन बोले-अफवाह पर न दें ध्यान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/himmat9-1770892985353_m.webp

एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने युवाओं को किया सचेत।



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस काॅन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्तियों को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच इंटरनेट मीडिया पर फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) का फर्जी शेड्यूल वायरल हो रहा है।

युवाओं को सचेत करते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। आयोग की ओर से जल्द ही आधिकारिक रूप से पीएमटी और पीएसटी का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

पुलिस में भर्ती के लिए करीब तीन लाख युवाओं ने आवेदन किया हुआ है। अभ्यर्थी पीएमटी व पीएसटी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बुधवार रात शरारती तत्वों ने इंटरनेट मीडिया पर पुलिस भर्ती को लेकर पीएमटी व पीएसटी का शेड्यूल जारी कर दिया। इससे युवाओं में भ्रम की स्थिति बन गई।

हिम्मत सिंह ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि आयोग जल्द ही पीएमटी और पीएसटी की तारीख जारी करेगा। इंटरनेट मीडिया पर पुलिस काॅन्स्टेबल भर्ती के पीएमटी और पीएसटी के तिथि को लेकर एक गलत नोटिस प्रसारित किया जा रहा है। आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से पीएमटी और पीएसटी को लेकर किसी भी तरह की कोई तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
इंटरनेट मीडिया ग्रुपों में वायरल सूचना

इंटरनेट मीडिया ग्रुपों में वायरल हुई सूचना में कहा गया कि उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षा (पीएमटी) 28 मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/2026, श्रेणी 01 के अंतर्गत पुरुष कांस्टेबल पद के लिए संभावित रूप से आयोजित की जा रही है।

चयनित उम्मीदवारों का विवरण, पीएमटी की तिथि और समय तथा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही प्रकाशित किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को आगे की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी जाती है।
Pages: [1]
View full version: हरियाणा पुलिस भर्ती का फर्जी शेड्यूल इंटरनेट मीडिया पर वायरल, HSSC के चेयरमैन बोले-अफवाह पर न दें ध्यान