SSC Exam Calendar 2026: एसएससी ने इस सत्र होने वाली 12 भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर किया जारी, वैकेंसी वाइज देखें डिटेल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/SSC-Exam-Calendar-2026-1770887406551_m.webpSSC Exam Calendar 2026-27
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से सत्र 2026-27 में होने वाली 12 भर्तियों के लिए आवेदन एवं परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया है। एसएससी की ओर से सभी भर्तियों की डेट्स की जानकारी एग्जाम कैलेंडर (SSC Exam Calendar 2026-27) जारी कर साझा की गई है। ऐसे में जो भी युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए एसएससी की तैयारियों में लगे हैं वे अब डेट्स को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।
एग्जाम कैलेंडर यहां करें चेक
एसएससी की तैयारी कर रहे छात्र यहां से जीडी कॉन्स्टेबल, सीएचएसएल, स्टेनोग्राफर, दिल्ली पुलिस एसआई, एमटीएस, हिंदी ट्रांसलेटर समेत इस मार्च 2026 से लेकर मार्च 2027 तक की भर्तियों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
भर्ती परीक्षा का नाम
विज्ञापन जारी होने की डेट
आवेदन की लास्ट डेट
परीक्षा की संभावित तिथि/माह
जेएसए / एलडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (केवल DoPT के लिए)
16 मार्च 2026
07 अप्रैल 2026
मई 2026
एसएसए यूडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (केवल DoPT के लिए)
16 मार्च 2026
07 अप्रैल 2026
मई 2026
एएसओ (ASO) ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025
16 मार्च 2026
07 अप्रैल 2026
मई 2026
संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा (CGL), 2026
मार्च 2026
अप्रैल 2026
मई - जून 2026
कनिष्ठ अभियंता (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2026
मार्च 2026
अप्रैल 2026
मई - जून 2026
चयन पद (Selection Post) परीक्षा, फेज-XIV, 2026
मार्च 2026
अप्रैल 2026
मई - जुलाई 2026
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा (CHSL), 2026
अप्रैल 2026
मई 2026
जुलाई - सितंबर 2026
स्टेनोग्राफर ग्रेड \“सी\“ और \“डी\“ परीक्षा, 2026
अप्रैल 2026
मई 2026
अगस्त - सितंबर 2026
संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा, 2026
अप्रैल 2026
मई 2026
अगस्त - सितंबर 2026
मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2026
जून 2026
जुलाई 2026
सितंबर - नवंबर 2026
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा, 2026
मई 2026
जून 2026
अक्टूबर - नवंबर 2026
सीएपीएफ (CAPFs), एनआईए, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा, 2027
सितंबर 2026
अक्टूबर 2026
जनवरी - मार्च 2027
SSC Exam Calendar 2026-27 PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी की ओर से अभी कुछ भर्तियों के लिए एप्लीकेशन डेट्स की आधिकारिक जानकारी साझा की गई है। इसके अलावा अन्य भर्तियों के लिए संभावित महीनों की डिटेल दी गई है।
यह भी पढ़ें- टीचर बनने के लिए बहुत से कोर्सेज हैं उपलब्ध, 12th या ग्रेजुएशन के बाद सीधे ले सकते हैं प्रवेश
Pages:
[1]