Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

मथुरा की वेटेरिनरी यूनिवर्सिटी को बजट में मिले 17 करोड़, खुलेगी पायलट डेरी यूनिट; बनेगा छात्रावास

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Veterinary-University-Mathura--1770887874979_m.webp

मथुरा का वेटेरिनरी विश्वविद्यालय।



जागरण संवाददाता, मथुरा। पंडित दीनदयाल पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के लिए राज्य सरकार ने बजट में 17 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।

इस राशि से डेरी विज्ञान, मत्स्य विज्ञान तथा जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा, डेरी साइंस की पायलट यूनिट, माधुरी कुंड प्रक्षेत्र की चहारदीवारी एवं बिजली उपकेंद्र का विस्तारीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य होंगे।

डेरी साइंस की पायलट यूनिट खुलने से छात्रों को शोध आदि कार्य में भी सहूलियत होगी। वर्ष 2024 में पंडित दीनदयाल पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में डेरी साइंस व मत्स्य महाविद्यालय की मंजूरी शासन से मिली थी।

इसी सत्र से विश्वविद्यालय परिसर में इन महाविद्यालयों का संचालन शुरू हो गया। यहां अध्ययनरत छात्रों के लिए विवि द्वारा आवास के लिए धनराशि की मांग शासन से की थी।

इसी तरह पांच करोड़ रुपये की मांग विवि परिसर में बने बिजली उपकेंद्र के उच्चीकरण व विद्युतीकरण कार्य के लिए, पांच करोड़ रुपये माधुरी कुंड प्रक्षेत्र में संपत्ति एवं फसलों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

इसी तरह डेरी विज्ञान महाविद्यालय में पायलट डेरी यूनिट कम बिजनेस इक्यूवेशन सेंटर एंड ईटीपी एंड इंजीनियर वर्कशाप के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। बुधवार को जारी बजट में शासन द्वारा कुल 17 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।

अब ये काम जल्द शुरू हो सकेंगे। कुलपति डा. अभिजित मित्र ने बताया, बजट में इन कामों के लिए धनराशि का प्रविधान किए जाने से ये कार्य पूर्ण होंगे।
Pages: [1]
View full version: मथुरा की वेटेरिनरी यूनिवर्सिटी को बजट में मिले 17 करोड़, खुलेगी पायलट डेरी यूनिट; बनेगा छात्रावास