LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

Himanta Gun Video Row: भारी बवाल के बाद एक्शन में असम BJP, विवादित वीडियो अपलोड करने वाले को नौकरी से निकाला

Himanta Gun Video Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की असम इकाई ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का विवादित वीडियो शेयर करने को लेकर अपनी सोशल मीडिया टीम के एक सह-संयोजक को पद से हटा दिया है। इसके कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, विवाद के बाद इस वीडियो को बाद में हटा दिया गया था।



वीडियो में शर्मा को कथित तौर पर राइफल से निशाना साधते और दो लोगों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया था। उनमें से एक ने टोपी पहन रखी थी और दूसरे की दाढ़ी थी। वीडियो के साथ कैप्शन में \“प्वाइंट ब्लैंक शॉट\“ लिखा था।



आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाए गए इस वीडियो को बीजेपी की प्रदेश इकाई के आधिकारिक X हैंडल पर शनिवार शाम को अपलोड किया गया था। लेकिन राजनीतिक विरोध के बाद इसे हटा दिया गया।




संबंधित खबरें
IAF की बढ़ेगी ताकत, 114 नए राफेल फाइटर जेट और 6 P8i विमान की खरीद को मिली मंजूरी, DAC ने दिखाई हरी झंडी! अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 2:18 PM
Sunjay Kapur Case: प्रिया कपूर ने ननद मंधिरा पर ठोका ₹20 करोड़ का मानहानि केस, कम नहीं हो रहा संजय कपूर की विरासत पर छिड़ा घमासान अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 1:53 PM
गटर में मिली खोपड़ी और हड्डी, तुलसी ने प्रेमी शोएब के साथ मिलकर ले ली पति प्रिंस की जान! प्यार, नशा और हत्या की खौफनाक कहानी! अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 1:19 PM

वरिष्ठ नेता ने पीटीआई से कहा, “यह वीडियो उचित जांच-पड़ताल के बिना एवं अनऑथराइज्ड तरीके से अपलोड किया गया था। संबंधित व्यक्ति को सोशल मीडिया टीम के सह-संयोजक पद से हटा दिया गया है।“ पद से हटाए गए सोशल मीडिया सह-संयोजक की पहचान रॉन विकास गौरव के रूप में हुई है।



वरिष्ठ BJP नेता ने कहा, “केवल कुछ लोगों को ही BJP के सोशल मीडिया हैंडल के लिए पोस्ट करने और प्रचार सामग्री अपलोड करने का अधिकार है। वे पार्टी के कार्यक्रम साझा करने या हमारे नेताओं के भाषण अपलोड करने के लिए अपने स्तर पर आम तौर पर ऐसा कर सकते हैं। लेकिन संवेदनशील विषयों के लिए उन्हें सोशल मीडिया प्रभारी या पार्टी अध्यक्ष या (अगर मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा हो तो) मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमति लेनी होती है।“



रंजीब कुमार शर्मा इस समय BJP की प्रदेश इकाई की सोशल मीडिया टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। गौरव को हटाए जाने से पहले उनकी टीम में चार सह-संयोजक थे। मुख्यमंत्री शर्मा ने बुधवार को कहा था कि पुलिस ने वीडियो को लेकर कांग्रेस नेताओं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने भी इसी मामले पर पुलिस में अलग से शिकायत दर्ज कराई है।



शर्मा ने सोमवार को दावा किया था कि उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं थी। जबकि कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री पर अपने वीडियो के जरिए मुसलमानों के खिलाफ ‘नरसंहार उकसाने का आरोप लगाया था। गोगोई ने पुलिस से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया था।



ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब हटाए जा चुके इस वीडियो को लेकर असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की थी।



ये भी पढ़ें- Himanta Gun Video Row: \“चुनाव का एक हिस्सा SC में लड़ा जाता है\“; विवादित वीडियो को लेकर असम सीएम की बढ़ेगी मुश्किलें? CJI सुनवाई को तैयार



शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “अगर मेरे खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया है, तो मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं जेल जाने के लिए तैयार रहूंगा। मैं हमेशा अपनी बात पर कायम रहूंगा। मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोधी हूं और हमेशा रहूंगा।“
Pages: [1]
View full version: Himanta Gun Video Row: भारी बवाल के बाद एक्शन में असम BJP, विवादित वीडियो अपलोड करने वाले को नौकरी से निकाला