cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

Sunjay Kapur Case: प्रिया कपूर ने ननद मंधिरा पर ठोका ₹20 करोड़ का मानहानि केस, कम नहीं हो रहा संजय कपूर की विरासत पर छिड़ा घमासान

Sunjay Kapur Estate War: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की विरासत को लेकर छिड़ी पारिवारिक कानूनी जंग अब और भी तीखी हो गई है। अभी कुछ ही दिन पहले अदालत ने आपसी सुलह की सलाह दी थी, लेकिन इस \“एस्टेट वॉर\“ में सुलह के बजाय तकरार बढ़ती दिख रही है। प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में ₹20 करोड़ का सिविल मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है।



पॉडकास्ट बना विवाद की जड़



प्रिया कपूर का आरोप है कि मंधिरा कपूर स्मिथ उनके खिलाफ सोशल मीडिया और \“InControversial\“ नाम के पॉडकास्ट पर लगातार अपमानजनक टिप्पणियां कर रही हैं। इस मामले में पॉडकास्ट की होस्ट पूजा चौधरी को भी पक्षकार बनाया गया है। प्रिया का दावा है कि उनके पति की मृत्यु के बाद मंधिरा ने उनके खिलाफ एक सिस्टमैटिक अभियान छेड़ दिया है, जिसका मकसद उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना और उन्हें अलग-थलग करना है।




संबंधित खबरें
IAF की बढ़ेगी ताकत, 114 नए राफेल फाइटर जेट और 6 P8i विमान की खरीद को मिली मंजूरी, DAC ने दिखाई हरी झंडी! अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 2:18 PM
Himanta Gun Video Row: भारी बवाल के बाद एक्शन में असम BJP, विवादित वीडियो अपलोड करने वाले को नौकरी से निकाला अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 2:05 PM
गटर में मिली खोपड़ी और हड्डी, तुलसी ने प्रेमी शोएब के साथ मिलकर ले ली पति प्रिंस की जान! प्यार, नशा और हत्या की खौफनाक कहानी! अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 1:19 PM

प्रिया कपूर ने अपनी याचिका में कहा है कि मंधिरा द्वारा उन पर लगाए गए आरोप जैसे कि बेईमानी, नैतिक दुराचार, व्यावसायिक अक्षमता और संपत्ति छिपाना पूरी तरह से झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं। याचिका के मुताबिक, इन बयानों से न केवल उनकी छवि खराब हुई है, बल्कि उन्हें गहरा मानसिक और इमोशनल आघात भी पहुंचा है। प्रिया ने कोर्ट से मांग की है कि मंधिरा पर उनके खिलाफ भविष्य में कोई भी बयान देने या वीडियो बनाने पर स्थायी रोक लगाई जाए।



संजय कपूर की विरासत को लेकर जारी है कानूनी लड़ाई



यह मामला सिर्फ मानहानि तक सीमित नहीं है। संजय कपूर की संपत्ति पर कंट्रोल और बंटवारें को लेकर चल रही यह एक बड़ी कानूनी लड़ाई का हिस्सा है, जिसमें संजय की दूसरी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। प्रिया कपूर ने पहले ही पटियाला हाउस कोर्ट में एक आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज करा रखी है, और अब हाई कोर्ट में ₹20 करोड़ के हर्जाने की मांग ने इस विवाद को और भी हाई-प्रोफाइल बना दिया है।
Pages: [1]
View full version: Sunjay Kapur Case: प्रिया कपूर ने ननद मंधिरा पर ठोका ₹20 करोड़ का मानहानि केस, कम नहीं हो रहा संजय कपूर की विरासत पर छिड़ा घमासान