JSSC ANM Exam Date 2026: झारखंड ANM परीक्षा के लिए एग्जाम डेट जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/anm--1770885520906_m.webpJharkhand ANM Exam Date: इस दिन से शुरू होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एएनएम की परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे जल्द ही झारंखड की एएनएम की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से झारखंड में कुल 3181 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में इस परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अब एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड करके अपनी परीक्षा की तैयारी को और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।
इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
झारखंड बोर्ड की ओर से एएनएम परीक्षा का आयोजन 18 और 19 मार्च, 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3181 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में रांची स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित कराई जानी है।
परीक्षा का स्वरूप
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा केवल एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों से 50 सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा, परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।
पास होने के लिए इतने अंत जरूरी
इस परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 32 प्रतिशत अंक और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
कब आएगा एडमिट कार्ड
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक एएनएम परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले यानी 16 या 17 मार्च को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें: UPPSC RO ARO Admit Card 2026: आरओ और एआरओ टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
Pages:
[1]