cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

Instagram पर दोस्ती, फिर AI से आपत्तिजनक फोटो बनाकर ब्लैकमेल; परेशान छात्रा ने की शिकायत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/porn-Video-(1)-1770884884917_m.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। एआइ से आपत्तिजनक फोटो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया गया। चाचा ने एत्माद्दौला थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकदमे में ट्रांस यमुना निवासी चाचा ने कहा है कि 19 वर्षीय भतीजी डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं। पड़ोस में रहने वाले रिषभ सिकरवार ने इंस्टाग्राम के जरिए छात्रा से संपर्क किया और बातचीत के बहाने मिलने बुलाया।

वहां छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी गई। रिषभ ने एआइ के माध्यम से छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर लीं और उन्हें प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

छात्रा पर मानसिक दबाव बनाया गया। कभी उससे तीखी मिर्च खाने को कहा गया तो कभी चाकू से खुद पर प्रहार करने का। साथ ही धमकाकर उससे रुपये भी वसूले गए।

छात्रा ने आरोपी की बात मानने से इन्कार किया, तो उसने कथित रूप से सो मीडिया के माध्यम से परिचितों को तस्वीरें भेजनी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: Instagram पर दोस्ती, फिर AI से आपत्तिजनक फोटो बनाकर ब्लैकमेल; परेशान छात्रा ने की शिकायत