LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

CM डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का चौथा स्थान, समस्याओं का त्वरित किया निपटारा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/CM-dashboard-ranking-varansi-1770880890079_m.webp



जागरण संवाददाता, वाराणसी। सीएम डैशबोर्ड की जनवरी माह की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने प्रदेश स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। पिछले छह महीनों से वाराणसी लगातार प्रदेश के टाप 10 जनपदों में स्थान बनाए हुए है। वर्ष 2023, 2024 में प्रदेश में अंतिम 10 जिलों में रहता थी।

सीएम डैशबोर्ड रैकिंग के 51 पैरामीटर जिनमें अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण, पुरस्कार घोषित एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, डायल 112 का रिस्पांस टाइम, गो तस्करी, एनडीपीएस अधिनियम में कार्रवाई, महिला अपराधों में त्वरित हस्तक्षेप आदि है।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर करने के लिए साप्ताहिक समीक्षा और प्रभावी मानिटरिंग शुरू की। इसका लाभ मिला है और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की कार्यशैली पहले बेहतर हो पाई।
Pages: [1]
View full version: CM डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का चौथा स्थान, समस्याओं का त्वरित किया निपटारा