cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मृत्यु

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Lucknow-Expressway-Accident-(1)-1770880737604_m.webp

Agra Lucknow Expressway पर क्षतिग्रस्त पंजाब की कार।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा की ओर जा रही कार मटसेना थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 41.400 किलोमीटर पर गुरुवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

कार सवार चार लोगों में 42 वर्षीय हरपाल सिंह निवासी गांव सिनीवाल थाना महल कला जनपद बरनाला पंजाब की मृत्यु हो गई है।

कार चालक 40 वर्षीय हरदीप शर्मा निवासी रायसर थाना मैहर कला जिला बरनाला पंजाब, 43 वर्षीय लखविंदर निवासी गुरमा थाना ठुल्लीवाला जिला बरनाला और अनुज निवासी शिवाला कॉलोनी शिवाला रोड अमृतसर घायल हुए हैं।

घायलों को गंभीर हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। हरदीप शर्मा व अनुज की हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कालेज आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया। तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका।
Pages: [1]
View full version: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मृत्यु