LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

अंबाला में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया सामान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Theft-1770880067024_m.webp

अंबाला में चोरी के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। पुलिस ने वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया है। पुलिस वांछित आरोपितों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई कर उनके खिलाफ शिकंजा कस रही है। 10 फरवरी को पंजोखरा साहिब थाना में घर का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित कर्म चंद उर्फ मौला, अजय कुमार, अरुण कुमार उर्फ डिम्पी निवासी गांव फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रबंधक पंजोखरा साहिब थाना में शिकायतकर्ता हैप्पी सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ साहिब ने 10 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव फतेहगढ़ साहिब में स्थित उसके घर से अज्ञात आरोपितों ने गैस सिलिंडर व अन्य सामान चोरी किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे गैस सिलिंडर व अन्य चोरीशुदा सामान बरामद किया है।
Pages: [1]
View full version: अंबाला में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया सामान