Hyderabad Airport Bomb Threat: हैदराबाद एयरपोर्ट को बम की धमकी, बहरीन से आने वाली फ्लाइट निशाने पर!
Hyderabad Airport Bomb Threat: बुधवार को एक ई-मेल के जरिए हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों के अनुसार, यह धमकी उस समय दी गई जब बहरीन से आने वाली Gulf Air की फ्लाइट हैदराबाद पहुंचने वाली थी।एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि मनामा-हैदराबाद Gulf Air फ्लाइट GF274 से जुड़ी यह धमकी रात करीब 10:30 बजे मिली। यह ई-मेल किसी अज्ञात (अनजान) ई-मेल आईडी से भेजी गई थी। इसे एयरपोर्ट के कई आधिकारिक ई-मेल पते पर भेजा गया, जिनमें कस्टमर सपोर्ट और लॉस्ट एंड फाउंड विभाग भी शामिल थे।
ईमेल का विषय था \“पवित्र जिहाद: बहरीन से आ रही Gulf Air 274 के RGIA में उतरने पर हैदराबाद एयरपोर्ट के टर्मिनलों में विस्फोट\“, जबकि भेजने वाले ने खुद को तमिल लिबरेशन ऑर्गनाइजेन (TLO) नामक एक समूह का प्रतिनिधि बताया।
संबंधित खबरें
\“राहुल गांधी की सांसदी रद्द हो, जीवन भर चुनाव लड़ने पर भी लगे रोक\“ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में पेश किया प्रस्ताव अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 12:26 PM
UP Encounter: यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में हत्या का आरोपी मारा गया,50 हजार का इनामी बदमाश अमजद मुजफ्फरनगर में ढेर अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 12:10 PM
Bharat Bandh Today LIVE Updates: \“भारत बंद\“ पर बंटी ट्रेड यूनियन, NFITU ने हड़ताल से किया किनारा अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 12:03 PM
ईमेल भेजने वाले ने आरोप लगाया कि एक चरमपंथी संगठन द्वारा प्रशिक्षित सदस्य फ्लाइट में सवार हैं और लैंडिंग के बाद विस्फोट होगा। इसके अलावा, कुछ राजनीतिक व्यक्तियों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए।
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी (बीटीएसी) को सक्रिय कर दिया, जिसने गहन जांच के बाद धमकी को “अस्पष्ट“ घोषित किया।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट और उसके आसपास निगरानी बढ़ा दी है। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने चेक-इन और आगमन क्षेत्रों में गहन जांच का आदेश दिया है, साथ ही साथ रैंडम सुरक्षा जांच भी तेज कर दी है।
अधिकारियों ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने और प्रेषक की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Hindu Shivbhawani Sena Posters: \“जहां मिलेंगे बाबू शोना, तोड़ देंगे कोना कोना\“: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले लगाए गए धमकी भरे पोस्टर
Pages:
[1]