deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

ट्रंप का दावा: ईरान से जारी है बातचीत, नौसैनि ...


अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच खाड़ी सहयोगियों को अंधेरे में रखा गया


[*]न्यूक्लियर प्रोग्राम पर फिर चर्चा, ट्रंप बोले- देखेंगे आगे क्या होता है
[*]रूस से मुलाकात के बाद ईरानी अधिकारी ने बातचीत की पुष्टि की
[*]तनाव के बीच कूटनीति और सैन्य शक्ति का दोहरा खेल
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की कोशिश है कि बातचीत के जरिए कोई रास्ता निकाला जाए। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के एक रिपोर्टर से कहा कि अगर बातचीत से कोई नतीजा निकलता है तो ठीक, नहीं तो आगे क्या होगा, यह बाद में देखा जाएगा।   




ट्रंप ने कहा, "पिछली बार जब उन्होंने बातचीत की थी, तो हमें उनका न्यूक्लियर प्रोग्राम खत्म करना पड़ा था। आपको पता है, वह काम नहीं किया। फिर हमने इसे दूसरे तरीके से खत्म किया, और हम देखेंगे कि क्या होता है।"
ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका ने ईरान की ओर एक बहुत बड़ा नौसैनिक बेड़ा भेजा है। उन्होंने कहा कि यह बेड़ा उस बेड़े से भी बड़ा है, जो पहले वेनेजुएला के पास तैनात किया गया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ किया कि ईरान से बातचीत के दौरान अमेरिका अपने सैन्य योजनाओं की जानकारी खाड़ी देशों के सहयोगियों को भी नहीं दे सकता। ईरान से जुड़े संभावित अमेरिकी दखल के प्लान के बारे में खाड़ी देशों के सहयोगी अंधेरे में हैं, इस रिपोर्ट्स पर जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, "हम उन्हें प्लान नहीं बता सकते। अगर मैंने उन्हें प्लान बताया, तो यह लगभग उतना ही बुरा होगा जितना आपको प्लान बताना - यह असल में और भी बुरा हो सकता है।"




इससे पहले ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा था कि अमेरिका के साथ बातचीत के लिए ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी।
लारीजानी का यह बयान उस बैठक के बाद आया, जिसमें उन्होंने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इस बैठक में आर्थिक सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इसी बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी और मजबूत कर दी है। ट्रंप ने कहा कि एक बहुत बड़ा नौसैनिक बेड़ा, जो वेनेजुएला के पास भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है, ईरान की ओर रवाना किया गया है। हालांकि, अमेरिका अब भी सार्वजनिक रूप से कूटनीतिक बातचीत की संभावना से इनकार नहीं कर रहा है।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu




TrumpWorldIran newsworld news










Next Story
Pages: [1]
View full version: ट्रंप का दावा: ईरान से जारी है बातचीत, नौसैनि ...