deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

Union Budget 2026: आम जनता कैसे LIVE देख सकेगी बजट? जान लीजिए मोबाइल और टीवी पर देखने का तरीका

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/how-to-watch-live-budget-1-1769403897538_m.webp

बजट का लाइव प्रेजेंटेशन कैसे देखें?



नई दिल्ली। केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) हर साल पेश किया जाता है। इस बार 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश करने जा रही हैं। यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा और निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट प्रेजेंटेशन होगा, जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है। यहां हम बजट की तारीख, समय और इसे आप कहाँ देख सकते हैं? इससे जुड़े आपके सवालों के जवाब देंगे।
पहली बार रविवार को आएगा बजट

आमतौर पर, बजट सत्र दो हिस्सों में होता है। केंद्रीय बजट 2026 को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए रविवार, 01 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाएगा। यह भारत के इतिहास में पहली बार होगा जब केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया जाएगा।
साल 2017 से, दिवंगत वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा शुरू किए गए एक बदलाव के बाद, अंतरिम बजट को छोड़कर, हर साल 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाता है।
बजट सत्र 2026 के दो चरणों में होने की उम्मीद है :

[*]पहला सत्र: 28 जनवरी से 13 फरवरी, 2026
[*]दूसरा सत्र: 9 मार्च से 2 अप्रैल, 2026

कहां देख सकेंगे लाइव?

बजट की लाइव कवरेज दूरदर्शन के साथ-साथ भारत सरकार के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगी। साथ ही सभी प्राइवेट न्यूज चैनल भी बजट प्रेजेंटेशन लाइव चलाते हैं।
कहां से डाउनलोड करें PDF कॉपी?

यूजर्स बजट भाषण और डॉक्यूमेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://www.indiabudget.gov.in/bspeech.php या यूनियन बजट मोबाइल ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं। यूनियन बजट प्रेजेंटेशन खत्म होने के तुरंत बाद PDF उपलब्ध करा दी जाती है।
कब से शुरू होगा बजट सीजन?

बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार बजट सीजन 28 जनवरी 2026 को शुरू होगा और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। पहला चरण 13 फरवरी 2026 को खत्म होगा, और संसद 9 मार्च 2026 को फिर से बैठेगी।

ये भी पढ़ें - क्या इस बार का बजट अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को कम कर सकेगा? ये है जानकारों की राय
Pages: [1]
View full version: Union Budget 2026: आम जनता कैसे LIVE देख सकेगी बजट? जान लीजिए मोबाइल और टीवी पर देखने का तरीका

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com