77वां गणतंत्र दिवस आज, धर्मेंद्र, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर से लेकर इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/dharmendra-(1)-1769385664675_m.webpपद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। साल 2026 के लिए राष्ट्रंपति द्रौपदी मुर्मू ने 131 नागरिक सम्मानों को मंजूरी दी है, जिसमें बॉलीवुड के \“ही-मैन\“ धर्मेंद्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन समेत पांच विभूतियों को (मरणोपरांत) पद्म विभूषण से नवाजा गया है।
पद्म विभूषण की इस लिस्ट में खेल जगत से भारतीय क्रिकेट सितारे रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ विज्ञापन, कला और चिकित्सा क्षेत्र के कई दिग्गजों को भी स्थान मिला है।
बता दें कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से हैं और इन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
पद्म विभूषण
पद्म विभूषण से सम्मानित अन्य पुरस्कार विजेताओं में केटी थॉमस (जनसंपर्क), शास्त्रीय वायलिन वादक एन राजम (कला) और पी नारायणन (साहित्य और शिक्षा) शामिल हैं। पद्म पुरस्कार पाने वालों में से 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में छह विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई प्राप्तकर्ता भी शामिल हैं। इसमें सोलह पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं।
पद्म भूषण पुरस्कार विजेता
पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, अमेरिका स्थित डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, दिवंगत विज्ञापन विशेषज्ञ पीयूष पांडे, व्यवसायी उदय कोटक, अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व सांसद वीके मल्होत्रा, अभिनेता ममूटी, गायिका अलका याग्निक और प्रभावशाली केरल समुदाय के नेता और एसएनडीपी योगम सुप्रीमो वेल्लापल्ली नटेसन शामिल हैं।
पद्म श्री पुरस्कार विजेता
पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त करने वालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष और जेएनयू के कुलपति मामिडाला जगदीश कुमार, दिग्गज अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत), महिला हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, टॉलीवुड के दिग्गज प्रोसेनजीत चटर्जी आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- कला, साहित्य और चिकित्सा के क्षेत्र में बंगाल के 11 विभूतियों को \“पद्म श्री\“ सम्मान, लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
यह भी पढ़ें- पद्मश्री 2026: गुमनाम नायकों को सम्मान, पूर्व बस परिचालक से वाद्य यंत्र वादक तक
Pages:
[1]