deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

बिहार के उद्योग व पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल पहुंचे भागलपुर, कहा- देश भर में ह‍िट है पीएम मोदी व सीएम नीतीश की जोड़ी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/Bihar-Industry-and-Road-Construction-Minister-Dilip-Jaiswal-arrived-in-Bhagalpur-1769373644582_m.webp



जागरण संवाददाता, भागलपुर। : बिहार के उद्योग व पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल को जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में शहर में एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंदरोजा स्थित एक होटल में संपन्न हुआ, जहां शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, व्यवसायियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

इस आयोजन ने न केवल मंत्री के नए दायित्व को सम्मानित किया, बल्कि भागलपुर के विकास की नई संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। मंत्री दिलीप जायसवाल का फूलों की मालाओं और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष साह, नगर विधायक रोहित पांडेय, विधान परिषद सदस्य डा. एनके यादव, नवगछिया जिला प्रभारी पवन मिश्रा, मेयर डा. वसुंधरा लाल और मीडिया पैनलिस्ट डा. प्रीति शेखर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, \“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में विकास का कार्य तेजी से हो रहा है। जनता ने जो मैंडेट दिया है, उसका पूर्ण सम्मान किया जाएगा। हम बिहार को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी काफी हि‍ट है। दोनों के संयुक्‍त प्रयास में ब‍िहार में सुशासन की सरकार है। यहां का व‍िकास हो रहा है।

भागलपुर जिले में विभिन्न विकास योजनाएं धरातल पर उतरेंगी, और जल्द ही यहां औद्योगिक विकास, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार नजर आएगा।\“ जायसवाल ने भागलपुर की ऐतिहासिक महत्वता का जिक्र करते हुए कहा कि यह जिला गंगा नदी के किनारे बसा होने के कारण पर्यटन और व्यापार के लिए आदर्श है, और सरकार की योजनाएं इसे और मजबूत बनाएगी।

उन्होंने कहा कि भागलपुर जिले से ग्रीन फील्ड एयर पोर्ट, फोर लेन, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सहित कई विकास कार्यों को गति प्रदान किया जाएगा। नवगछिया प्रभारी पवन मिश्रा ने मंत्री दिलीप जायसवाल के संगठनात्मक अनुभव की सराहना की। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल से मांग की कि मुंगेर से भागलपुर तक बन रहे फोरलेन मरीन ड्राइव का विस्तार मिर्जाचौकी तक किया जाए।

जिले में बियाडा की जमीन पर उद्योग का जाल बिछाया जाए, ताकि यहां के लोगों को पलायन न करना पड़े। नागरिक विकास समिति के रमन कर्ण, सामाजिक कार्यकर्ता कमल जायसवाल, दुर्गा पूजा महासमिति के अभय घोष सोनू, काली पूजा समिति के ब्रजेश साह, व‍िषहरीपूजा समिति के भोला मंडल सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

इसके पूर्व सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, विधायक रोहित पांडे, ई शुभानंद मुकेश, डा. एनके यादव सहित भाजपा एनडीए पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जिसमें उन्हें बुके, माला और अंगवस्त्र भेंट किए गए।
अंग रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए विधायक, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/26/template/image/BHAGALPUR-MLA-was-honored-with-the-Ang-Ratna-Award1-1769373955049.jpg

सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक ट्रस्ट ने शहर के एक स्थानीय होटल में अंग क्षेत्र के विधायकों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विकास, सामाजिक योगदान और जनसेवा के लिए विधायकों को अंग रत्न अवार्ड प्रदान किया गया। साथ ही सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।


इस में जिले के सातों विधानसभा के विधायक शैलेश कुमार, कुमार शैलेन्द्र, मनीष कुमार, मिथुन यादव, सुभानंद मुकेश और रोहित पाण्डेय उपस्थित रहे। वहीं समारोह की अध्यक्षता डा. एसपी. सिंह ने की, संयोजन डा. डीपी सिंह द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका से ही अंग क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।


इस दौरान अंगिका भाषा को संवैधानिक मान्यता देने की मांग के साथ-साथ आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य और उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। जनता ने ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, नए पुलों का निर्माण, स्मार्ट सिटी योजना, बाढ़ प्रबंधन, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, सिल्क उद्योग संरक्षण और शहरी सड़कों के सुधार की मांग रखी। समारोह में कार्यक्रम में मेयर वसुंधरा लाल, डिप्टी मेयर सलाहुद्दीन हसन सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन शामिल हुए।
Pages: [1]
View full version: बिहार के उद्योग व पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल पहुंचे भागलपुर, कहा- देश भर में ह‍िट है पीएम मोदी व सीएम नीतीश की जोड़ी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com