LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

बांका : दो साल द‍िल्‍ली में साथ रही, प्रेम हुआ, शादी कर ली, पति बनने के बाद ब‍िट्टू ने चल दी ऐसी चाल क‍ि मामला पहुंच गया थाना

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/25/article/image/Banka-They-lived-together-in-Delhi-for-two-years-1769293455784_m.webp

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।



संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। बांका जि‍ले के रजौन थाना परिसर में शनिवार की संध्या उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब शादीशुदा प्रेमी युगल समेत लड़के के स्वजन थाना पहुंचे। थाने में ही दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला एक युवती और बरौनी गांव निवासी बिट्टू कुमार से जुड़ा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे से लगातार आरोप लगा रहे थे। युवती ने आरोप लगाया कि वह और बिट्टू पिछले दो वर्षों से दिल्ली में साथ रह रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ। प्रेम काफी गहरा हो गया। दोनों ने एक साथ जीने व मरने की कसम खा ली। इसके बाद कुछ माह पहले ही दोनों ने शादी भी कर ली।
दहेज मांग और साथ रखने से इनकार का आरोप


युवती का कहना था कि शादी के बाद बिट्टू का व्‍यवहार बदल गया। उसके स्वजनों ने दहेज की मांग शुरू कर दी और अब उसे साथ रखने से इनकार कर रहे हैं। बिट्टू ने तो शादी से ही इनकार कर द‍िया। साथ ही युवती को अपने साथ रखने से मना कर दिया। थाना परिसर में दोनों पक्षों और उनके स्वजन के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही।
आपसी सहमति से युवक ने युवती को अपनाने पर जताई सहमति

युवती द्वारा कानूनी कार्रवाई और केस दर्ज कराने की बात कहे जाने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस की मध्यस्थता से लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। अंततः बिट्टू ने युवती से शादी करने और उसे अपने साथ रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से बांड भरवाया और प्रेमी युगल को लड़के के स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की पहल पर बिट्टू युवती को अपने घर लेकर चला गया। बताया जा रहा है कि बिट्टू की शादी कहीं और भी तय हो चुकी थी।
Pages: [1]
View full version: बांका : दो साल द‍िल्‍ली में साथ रही, प्रेम हुआ, शादी कर ली, पति बनने के बाद ब‍िट्टू ने चल दी ऐसी चाल क‍ि मामला पहुंच गया थाना

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com