पाकिस्तान में हिमस्खलन से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीर
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/Pakistan-Evalanche-1769264160833_m.webpपाकिस्तान में हिस्खलन।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बर्फबारी के बाद हुए हिमस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। चित्राल जिले के सेरिगल गांव के दामिल इलाके में शुक्रवार दोपहर एक मकान पर पहाड़ से खिसकी बर्फ गिरने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
मलबे से शव निकाल लिए गए हैं, जबकि एक नौ वर्षीय बच्चा गंभीर हालत में बचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
20 इंच से ज्यादा बर्फबारी
अधिकारियों के अनुसार, इलाके में 20 इंच से अधिक बर्फबारी के बाद पास के चरागाह से भारी हिमखंड नीचे आया और कम आबादी वाले पहाड़ी क्षेत्र में स्थित मकान को दबा गया।
कहां-कहां जनजीवन प्रभावित हुआ?
लगातार 36 घंटे से अधिक समय तक हुई बर्फबारी से खैबर पख्तूनख्वा के अलावा बलूचिस्तान, गिलगित-बाल्टिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई सड़कें बंद रहीं, यात्री फंसे रहें और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शादी के दौरान हुआ आत्मघाती हमला, पांच लोगों की मौत; 10 घायल
Pages:
[1]