Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

कौन है भारतीय मूल का विजय कुमार? जिसने अमेरिका में अपनी पत्नी और 3 रिश्तेदारों की हत्या कर दी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/24/article/image/meemu-dogra-1769244629835_m.webp

भारतीय मूल के विजय कुमार ने पारिवारिक विवाद में 4 को मारा (फोटो- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के लॉरेंसविले शहर में भारतीय मूल के विजय कुमार ने अपनी पत्नी और 3 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह पारवारिक कलह बताई जा रही है। घटना के दौरान बच्चों ने अलमारी में छिपकर और पुलिस को कॉल करके अपनी जान बचाई।

कौन है विजय कुमार?

अपनी पत्नी और 3 रिश्तेदारों की हत्या करने वाला आरोपी विजय कुमार भारतीय मूल का है। जिसने अपनी पत्नी मीमू डोगरा और उसके रिश्तेदार - गौरव कुमार, निधि चंदर और हरीश चंदर की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, 51 वर्षीय विजय कुमार ने घरेलू विवाद के बाद अपनी भारतीय नागरिक पत्नी और तीन अन्य लोगों को गोली मार दी। इस दौरान वहां मौजूद परिवार के तीन बच्चे अलमारी में छिप गए। इसमें से एक बच्चे ने 911 पर कॉल किया। जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घटना के तुरंत बाद विजय को पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस विभाग के बयान के अनुसार, विजय पर गंभीर हमले के चार आरोप, हत्या के चार मामले, द्वेषपूर्ण हत्या के चार मामले, बच्चों के प्रति क्रूरता का एक मामला (प्रथम डिग्री) और बच्चों के प्रति क्रूरता के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के बारे में आगे की जानकारी नहीं दी गई है।
कैसे हुई घटना

आरोपी विजय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ लॉरेंसविले शहर के अटलांटा में रहता था। दोनों अपने 12 वर्षीय बच्चे के साथ लॉरेंसविले के ब्रुक आइवी कोर्ट के 1000 ब्लॉक में अपने रिश्तेदारों के घर गए। यहां उनके रिश्तेदार अपने दो बच्चों एक 10 वर्षीय और एक 7 वर्षीय - के साथ रहते थे। यहां विजय और उसकी पत्नी मीमू डोगरा के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और फिर विजय ने गोलीबारी शुरू कर दी।

गोलीबारी शुरू होते ही खुद को बचाने के लिए अलमारी में भागे बच्चे बाल-बाल बच गए। वहीं, पत्नी समेत चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। ग्विनेट काउंटी पुलिस ने बताया है कि इस मामले में कोई भी संदिग्ध फरार नहीं है और हत्या का मकसद घरेलू विवाद ही है। कुमार और उनकी पत्नी के बीच झगड़े का कारण, उनके घर आने का कारण और गोलीबारी में घटना के शामिल होने का कारण अभी तक अज्ञात है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका: जॉर्जिया में गोलीबारी में भारतीय महिला समेत 4 लोगों की हत्या, पारिवारिक विवाद में पति ने की फायरिंग
Pages: [1]
View full version: कौन है भारतीय मूल का विजय कुमार? जिसने अमेरिका में अपनी पत्नी और 3 रिश्तेदारों की हत्या कर दी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com