कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान 2 समुदाय में ...
कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान 2 समुदाय में झड़प, आगजनी, पथराव
https://wd-image.webdunia.com/processimg/720x/webp/_media/hi/img/article/2025-03/18/full/1742236371-1087.jpg
कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा भड़क गई। झड़प में आगजनी और पथराव भी हुआ। मीडिया खबरों के मुताबिक 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। हिंसा को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने कल बंद का आव्हान किया है। मीडिया खबरों के मुताबिक दुकानों में आग भी लगाई गई।
ALSO READ: हमारा कमरा किसी ने कब्जा लिया, वापस लेना है, PoK को लेकर Pakistan को RSS प्रमुख Mohan Bhagwat की चेतावनी
मीडिया खबरों के अनुसार दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समूहों के बीच हिंसा भड़कने के एक दिन बाद रविवार को कटक शहर में तनाव रहा। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने 6 अक्टूबर को शहर में 12 घंटे का बंद आहूत किया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात 1.30 से 2 बजे के बीच दाराघाबाजार क्षेत्र में हाथी पोखरी के पास झड़प उस समय हुई जब विसर्जन यात्रा कथाजोड़ी नदी के तट पर देबीगारा की ओर बढ़ रही थी।
Pages:
[1]