cy520520 Publish time 4 hour(s) ago

धनबाद-टाटानगर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस के यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आठ ट्रेनें अब एक स्टेशन पहले तक ही जाएंगी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/23/article/image/Swarnarekha-Express-1769140443978_m.webp

धनबाद-टाटानगर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस।



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से टाटानगर के बीच चलने वाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस अब टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक जाएगी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने गुरुवार को ट्रेन के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव की तिथि के साथ नई आगमन–प्रस्थान समय-सारिणी जारी कर दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के इस निर्णय से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

नई समय-सारिणी के अनुसार, धनबाद से सुबह 5:30 बजे खुलने वाली स्वर्णरेखा एक्सप्रेस अब टाटानगर की जगह दोपहर 12:05 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन दोपहर 12:15 बजे टाटानगर पहुंचती थी। वापसी में यह ट्रेन पहले टाटानगर से दोपहर 3:30 बजे खुलती थी, जबकि अब यह दोपहर 3:35 बजे आदित्यपुर से रवाना होगी। धनबाद पहुंचने का समय पहले की तरह ही रहेगा।

धनबाद–टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस सहित कुल आठ ट्रेनों का टर्मिनल स्टेशन टाटानगर से बदलकर आदित्यपुर कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टाटानगर रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाले यात्रियों को अब आदित्यपुर से टाटानगर तक का सफर दूसरी लोकल ट्रेनों या सड़क मार्ग से तय करना होगा।

खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव असुविधाजनक साबित हो सकता है। यात्रियों का कहना है कि टाटानगर एक प्रमुख जंक्शन है, जहां से कई दिशाओं के लिए सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं, जबकि आदित्यपुर से कनेक्टिविटी सीमित है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, टाटानगर स्टेशन पर बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि यात्रियों की मांग है कि वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था या अतिरिक्त शटल ट्रेनें चलाई जाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो।
मोहम्मदगंज में रुकेगी रांची–नई दिल्ली गरीब रथ

इधर, रांची से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस को पलामू जिले के मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था शुक्रवार से दोनों दिशाओं में प्रभावी होगी। ट्रेन संख्या 12877 रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव रात 10:49 से 10:51 बजे तक होगा, जबकि 12878 नई दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस भोर 3:36 से 3:38 बजे तक मोहम्मदगंज में रुकेगी।


#Ser #IndianRailways pic.twitter.com/LQVcCvxwkx— South Eastern Railway (@serailwaykol) January 22, 2026
Pages: [1]
View full version: धनबाद-टाटानगर स्वर्णरेखा एक्सप्रेस के यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आठ ट्रेनें अब एक स्टेशन पहले तक ही जाएंगी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com