LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला तय, बीजेपी, कांग्रेस और AAP ने इन दिग्गजों को दिया टिकट

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/Chandigarh-Mayor-election-(2)-1769072916365.webp

चंडीगढ़ मेयर पद के लिए प्रत्याशियों ने भरा नामांकन (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम के आगामी चुनावों में मेयर पद के लिए सीधा त्रिकोणीय मुकाबला तय हो गया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपने-अपने मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। तीनों दलों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में किसी भी तरह का गठबंधन नहीं होगा और सभी पार्टियां स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस पार्टी ने मेयर पद के लिए गुरप्रीत सिंह गाबी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए सचिन गालव और डिप्टी मेयर पद के लिए निर्मला देवी को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस का मेयर पैनल आज दोपहर 1 बजे नगर निगम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेगा।

आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए वार्ड नंबर 25 से पार्षद योगेश ढींगरा को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए वार्ड नंबर 29 से मुन्नवर खान और डिप्टी मेयर पद के लिए वार्ड नंबर 1 से जसविंदर कौर को उम्मीदवार घोषित किया है। आप का पैनल आज शाम 4 बजे नामांकन दाखिल करेगा।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद के लिए सौरभ जोशी को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतार दिया है। भाजपा की ओर से भी चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

तीनों प्रमुख दलों द्वारा अलग-अलग मेयर प्रत्याशी घोषित किए जाने से नगर निगम चुनाव में मेयर पद का मुकाबला खासा रोचक हो गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान नगर निगम परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है, जबकि राजनीतिक गलियारों में इसे सत्ता संतुलन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
Pages: [1]
View full version: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला तय, बीजेपी, कांग्रेस और AAP ने इन दिग्गजों को दिया टिकट

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com