जागरण-डिजीकवच अभियान: शाहजहांपुर और गोरखपुर के लोगों को दी डिजिटल सेफ्टी की ट्रेनिंग
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/22/article/image/mail-1769051377780.webpशाहजहांपुर और गोरखपुर में वेबिनार का आयोजन किया गया। जागरण
डिजिटल डेस्क, नोएडा। \“वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी\“ अभियान के तहत शाहजहांपुर और गोरखपुर के लोगों के लिए 21 जनवरी (बुधवार) को वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को दैनिक जागरण और विश्वास न्यूज के सहयोग से गूगल ने अपने प्रतिष्ठित \“डिजीकवच\“ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया।
शाहजहांपुर के लोगों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वास न्यूज की डिप्टी एडिटर देविका मेहता ने गूगल और सोशल मीडिया अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड बनाने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए \“पासकी\“ का इस्तेमाल करना बेहतर होगा, जो फेस स्कैन या फिंगर प्रिंट स्कैन के जरिए होता है। साथ ही उन्होंने टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन के फायदे भी बताए।
कार्यक्रम में विश्वास न्यूज के डिप्टी एडिटर शरद प्रकाश अस्थाना ने लोगों को इन्वेस्टमेंट स्कैम और फेक लोन स्कैम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हड़बड़ी में कोई पैसा लगाने को कहे तो फौरन सतर्क हो जाएं। किसी भी स्कीम में बिना जांच पड़ताल के पैसे न लगाएं। साथ ही लोन लेने के लिए आरबीआई की लिस्ट या बैंक के ऐप्स को चेक करें।
शाहजहांपुर के लिए आयोजित कार्यक्रम में एहसास सोशल वेलफेयर सोसायटी ने सहयोग किया। इसके संस्थापक एवं अध्यक्ष असलम खान ने इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचने के सरल और प्रभावी तरीके यहां सीखने को मिले हैं।
गोरखपुर के लोगों ने भी सीखे तरीके
गोरखपुर के लिए आयोजित कार्यक्रम में मेहता ने इस कार्यक्रम का महत्व बताते हुए कहा कि मोबाइल के बढ़ते चलन के साथ स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं। फिशिंग लिंक्स स्कैम भी ऐसा ही तरीका है। इसमें साइबर अपराधी फिशिंग लिंक्स भेजकर लोगों का पर्सनल डेटा चुराते हैं या उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं। https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/22/template/image/WhatsApp-Image-2026-01-21-at-3.26.53-PM-1769051692703.jpeg
वेबिनार में विश्वास न्यूज की डिप्टी एडिटर पल्लवी मिश्रा ने स्कैम के प्रकार और तरीके बताने के साथ ही, उनसे बचने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि स्कैमर्स सेलिब्रिटीज के डीपफेक वीडियो बनाकर लोगों को किसी प्लेटफॉर्म पर निवेश करने के लिए उकसाते हैं। हड़बड़ी में अगर कोई पैसा लगाने के लिए कहे तो सतर्क हो जाना चाहिए।
राइजिंग वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से हुए वेबिनार में संस्था के संस्थापक अंकित गुप्ता ने कहा कि ऐसी पहल हमें एक सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर डिजिटल भविष्य बनाने में मदद करेगी। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए दैनिक जागरण को धन्यवाद दिया।
बाराबंकी में 22 को वेबिनार
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 22 जनवरी (गुरुवार) को वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें मौजूद लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए जाएंगे। विशेष रूप से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में तन्मय डेवलपमेंट फाउंडेशन सहयोग करेगा।
कार्यक्रम के बारे में
\“वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी\“ अभियान के तहत दैनिक जागरण डिजिटल और विश्वास न्यूज की टीमें देशभर में सेमिनार और वेबिनार के माध्यम से ट्रेनिंग दे रही हैं।
इसके तहत देश के 20 राज्यों के 30 शहरों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुजरात के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पंजाब, उत्तराखंड जैसे 20 राज्यों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें लोगों को ऑनलाइन स्कैम को पहचानने और उनसे बचने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
गूगल का ‘डिजीकवच’ अभियान भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ लोगों में जागरूकता बढ़ा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य लोगों को फ्रॉड और स्कैम के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:
https://www.jagran.com/digikavach
Pages:
[1]