deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

Bihar Weather Update: बिहार में ठंड से राहत! पटना का न्यूनतम तापमान 15 वर्षों में सर्वाधिक; धूप ने दी गर्माहट

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/Bihar-ka-mausam-1768960706825.webp

बिहार का मौसम



जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के मौसम अब साफ बदलाव नजर आने लगा है। खासतौर पर राजधानी सहित दक्षिणी भागों में खिली तेज धूप निकलने के साथ ठंड में कमी आने के संकेत मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि इन दिनों धूप निकलने के साथ धुंध छाए रहने, हवा की गति में कमी और नमी की मात्रा अधिक होने से लोगों को दिन में ठंड का अनुभव कम हो रहा है।
10 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति

हालांकि सुबह और रात की कनकनी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। अगले 10 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि के आसार है।

बुधवार को पांच जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया एवं कटिहार में घना कोहरा छाए रहेगा। जबकि, पटना सहित आसपास का मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। मंगलवार को 15 वर्षों के दौरान सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मोतिहारी में सबसे कम न्यूनतम तापमान

जबकि, किशनगंज का 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस एवं 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। तीन सौ मीटर मोतिहारी में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज हुआ। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना रहा। प्रदेश के डेहरी, औरंगाबाद, मोतिहारी, मधुबनी, मुंगेर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

   


    शहर अधिकतम न्यूनतम


   पटना
   24.6
   13.6


   गयाजी
   25.7
   10.6


   भागलपुर
   25.7
   11.7


   मुजफ्फरपुर
   23.4
   11.7




15 वर्षों के दौरान जनवरी में पटना का न्यूनतम तापमान इस बार सबसे अधिक रहा। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 15 वर्षों में पटना में सबसे कम न्यूनतम तापमान नौ जनवरी 2013 को 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
जनवरी में पटना का न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में )

जनवरी महीने का न्यूनतम तापमान (विभिन्न वर्ष)


    वर्ष तिथि तापमान (°C)


   2026
   20
   13.6


   2025
   22
   9.1


   2024
   22
   5.5


   2023
   17
   5.5


   2022
   11
   6.6


   2021
   31
   3.4


   2020
   14
   7.6


   2019
   03
   6.6


   2018
   05
   4.7


   2017
   14
   4.8


   2016
   23
   4.8


   2015
   21
   4.5


   2014
   09
   7.0


   2013
   09
   1.1


   2012
   23
   5.8


   2011
   12
   3.7


Pages: [1]
View full version: Bihar Weather Update: बिहार में ठंड से राहत! पटना का न्यूनतम तापमान 15 वर्षों में सर्वाधिक; धूप ने दी गर्माहट

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com