Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

Jharkhand weather Update: झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड; गिरेगा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/cold-children-.-1768959239740.webp

कांके और मैक्लुस्कीगंज में कंपकंपी वाली ठंड का असर बरकरार है।



जागरण संवाददाता, रांची-कांके। तापमान में वृद्धि से जहां राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में कंपकंपाती ठंड से राहत मिली है तो वहीं कांके और मैक्लुस्कीगंज में रात के समय कंपकंपी वाली ठंड का असर बरकरार है।

शहरी क्षेत्र में खिली धूप ने आमजनों को राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि पूरे राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले दो दिनों तक 22 और 23 जनवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इससे ठंड का असर बढ़ेगा। साथ ही 24 और 25 जनवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और ठंड का असर कम होगा।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकार्ड किया गया।

वहीं, खूंटी का 8.6 डिग्री सेल्सियस जबकि राजधानी रांची का अधिकतम 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों तक ठंड तो इसके बाद ठंड का कम असर देखने को मिलेगा।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान

[*]21 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
[*]22 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
[*]23 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
[*]24 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस

कांके में दिन रहा सुहावना, रात में ठिठुरन बरकरार, तापमान में बढ़ा अंतर

कांके प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान कांके क्षेत्र में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई जबकि रात और सुबह के समय ठंड ने एक बार फिर लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी को कांके में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इस अवधि में वर्षा शून्य रही, जिससे वातावरण शुष्क बना रहा। हवा की गति मात्र 1.4 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई, जिस कारण ठंड का असर सुबह-शाम अधिक महसूस हुआ। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिली लेकिन तापमान के बड़े अंतर के कारण स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़ों का प्रयोग करने तथा बदलते मौसम से बचाव के उपाय अपनाने की आवश्यकता है।
Pages: [1]
View full version: Jharkhand weather Update: झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड; गिरेगा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com