दिल्ली में जहरीली हवा और घने कोहरे का डबल अटैक, 16 इलाकों में AQI पहुंचा 400 के पार; सांस लेना दुश्वार
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/pollution-1768877331981.webpदिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई 400 के पार पहुंचा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ-साथ घना कोहरा और गंभीर वायु प्रदूषण लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। मंगलवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 397 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच चुका है। आनंद विहार, अशोक विहार, जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग, मुंडका, पटपड़गंज, बवाना और नेहरू नगर जैसे क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। कुछ इलाकों में AQI 440 से 444 तक दर्ज किया गया है।
वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) इलाके में AQI 321, आईआईटी दिल्ली 339, लोधी रोड 357 और CRRI मथुरा रोड 360 रिकॉर्ड किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित नहीं है।
दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के AQI पर एक नजर
इलाका / स्टेशन
एजेंसी
AQI
श्रेणी
आनंद विहार
DPCC
444
बहुत खराब
अशोक विहार
DPCC
444
बहुत खराब
जहांगीरपुरी
DPCC
444
बहुत खराब
पंजाबी बाग
DPCC
437
बहुत खराब
मुंडका
DPCC
437
बहुत खराब
पटपड़गंज
DPCC
435
बहुत खराब
नेहरू नगर
DPCC
433
बहुत खराब
बवाना
DPCC
418
बहुत खराब
ITO
CPCB
414
बहुत खराब
ओखला फेज-2
DPCC
414
बहुत खराब
चांदनी चौक
IITM
412
बहुत खराब
द्वारका सेक्टर-8
DPCC
412
बहुत खराब
पूसा
DPCC
411
बहुत खराब
नॉर्थ कैंपस (DU)
IMD
408
बहुत खराब
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
DPCC
409
बहुत खराब
DTU
CPCB
403
बहुत खराब
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम
—
383
बहुत खराब
मंदिर मार्ग
DPCC
368
बहुत खराब
CRRI मथुरा रोड
IMD
360
बहुत खराब
लोदी रोड
IMD
357
बहुत खराब
IHBAS दिलशाद गार्डन
CPCB
350
बहुत खराब
IIT दिल्ली
IITM
339
बहुत खराब
IGI एयरपोर्ट (T3)
IMD
321
बहुत खराब
नजफगढ़
DPCC
321
बहुत खराब
NSIT द्वारका
CPCB
302
बहुत खराब
इन बातों का रखें ख्याल
[*]सुबह और देर रात बाहर निकलने से बचें।
[*]मास्क का इस्तेमाल करें।
[*]अनावश्यक वाहन प्रयोग न करें।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में कोहरे का असर, कई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50-100 मीटर; IMD का अलर्ट
Pages:
[1]