cy520520 Publish time The day before yesterday 19:57

पटना के गांधी मैदान में मॉर्निंग या इवनिंग वॉक पर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 25 जनवरी तक नो एंट्री

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/10/article/image/patna-gandhi-maidan-(1)-1768056456452.jpg

गांधी मैदान पटना। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। गांधी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह–2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, 11 जनवरी से 25 जनवरी तक गांधी मैदान आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान मार्निंग वाक, इवनिंग वाक सहित सभी प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

जिलाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय स्तर पर वृहद रूप से मनाया जाता है, जिसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा मैदान में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

संपूर्ण गांधी मैदान को चार जोन में बांटा गया है। परेड का पूर्वाभ्यास 11 जनवरी से शुरू होगा और अंतिम पूर्वाभ्यास 25 जनवरी को किया जाएगा।

सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर इस अवधि में केवल संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को ही गांधी मैदान में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दिन आम जनता के लिए गांधी मैदान खोला जाएगा, ताकि लोग राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में भाग ले सकें।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में प्रतिबंध का पालन करें और प्रशासन को सहयोग दें। यह आदेश 11 से 26 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।
Pages: [1]
View full version: पटना के गांधी मैदान में मॉर्निंग या इवनिंग वॉक पर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 25 जनवरी तक नो एंट्री

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com