deltin33 Publish time 3 day(s) ago

ब्राउन शुगर पकड़ने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, तीन जवान घायल; 30 से ज्यादा लोग हिरासत में

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/10/article/image/odisha-Police-1768038447076.jpg



जागरण संवाददाता, बालेश्वर। बालेश्वर शहर का अरड बाजार विगत तीन दशक से ब्राउन शुगर का हब माना जाता है। यहां पर आए दिन महिलाओं समेत भारी संख्या में पुरुषों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया जाता रहा है लेकिन फिर भी सफेद जहर का काला कारोबार शहर के अरडबाजार में बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।

इसी के तहत बीते कल बालेश्वर की पुलिस ने सहदेव खूंटा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी किए थे जिसमें 68 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त करने में पुलिस कामयाब हुई थी जिसका अनुमानित मूल्य 7 लाख रुपए बताया गया है तथा ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई थी।
30 से ज्यादा पुरुष और महिलाओं को पड़कर ले गई पुलिस

इस छापामारी के दौरान वहां पर मौजूद भारी संख्या में पुरुष और महिलाओं के दल ने पुलिस वालों पर ईट पत्थर बरसाए थे जिससे तीन पुलिस वालों को चोटे लगी थी। आज शनिवार दोपहर सहदेव खूंटा की पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शहर के अरड बाजार नामक स्थान पर छापामारी किए थे तथा 30 से ज्यादा पुरुष और महिलाओं को पड़कर थाने में लाए थे।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/10/template/image/WhatsApp-Image-2026-01-10-at-2.51.05-PM-1768038577557.jpeg   

थाना प्रभारी की माने तो जांच जारी है इनमें से जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें जेल भेजा जाएगा। समाचार लिखे जाने तक थाना में 30 से ज्यादापुरुष और महिलाओं को रोक कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
Pages: [1]
View full version: ब्राउन शुगर पकड़ने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, तीन जवान घायल; 30 से ज्यादा लोग हिरासत में

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com