Chikheang Publish time Yesterday 14:26

Hyundai की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट, Exter से लेकर Creta पर 98,000 रुपये तक

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/10/article/image/Hyundai-Discounts-January-2026-1768035212547.jpg

जनवरी 2026 में हुंडई कारों पर बंपर छूट।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। जनवरी 2026 में Hyundai India ने अपनी लगभग पूरी पैसेंजर व्हीकल रेंज पर आकर्षक कंज्यूमर डिस्काउंट ऑफर किए हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और चुनिंदा कॉरपोरेट व सरकारी ऑफर शामिल हैं। डिस्काउंट की रकम मॉडल, वेरिएंट, फ्यूल टाइप और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इस ऑफर लिस्ट में Exter, Hyundai i20, Grand i10 Nios, Verna, Alcazar और Creta शामिल है। आइए विस्तार में जानते हैं कि हुंडई के किस कार पर कितनी छूट दी जा रही है?
Hyundai Cars पर डिस्काउंट ऑफर



    Hyundai मॉडल वेरिएंट / पावरट्रेन अधिकतम डिस्काउंट


   Hyundai Exter
   SX (SX Smart को छोड़कर)
   ₹ 98,000 तक


   
   SX(O)
   ₹ 90,000 तक


   
   S वेरिएंट
   ₹ 83,000 तक


   
   CNG वेरिएंट
   ₹ 63,000 तक


   Hyundai i20
   पेट्रोल मैनुअल (चुनिंदा वेरिएंट)
   ₹ 95,000 तक


   
   i20 N Line
   ₹ 87,000 तक


   Hyundai Grand i10 Nios
   पेट्रोल मैनुअल
   ₹ 89,000 तक


   
   CNG वेरिएंट
   ₹ 80,000 तक


   
   AMT वेरिएंट
   ₹ 79,000 तक


   
   Era (बेस वेरिएंट)
   ₹ 67,500 तक


   Hyundai Verna
   टर्बो पेट्रोल
   ₹ 70,000 तक


   
   नॉन-टर्बो पेट्रोल
   ₹ 70,000 तक


   Hyundai Alcazar
   पेट्रोल / डीजल
   ₹ 65,000 तक


   Hyundai Venue (पुराना)
   MY2025 स्टॉक
   ₹ 60,000 तक


   Hyundai Venue (नया)
   नए वेरिएंट
   ₹ 25,000 तक


   Hyundai Aura
   CNG वेरिएंट
   ₹ 58,000 तक


   
   पेट्रोल वेरिएंट
   ₹ 38,000 तक


   Hyundai Creta
   पेट्रोल / N Line
   ₹ 40,000 तक


   
   डीजल
   ₹ 30,000 तक



Hyundai Exter पर डिस्काउंट

Hyundai की सबसे छोटी SUV Exter पर 98,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Exter की एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से 9.38 लाख रुपये के बीच है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/10/template/image/Hyundai-Exter-1768035394331.jpg
Hyundai i20 पर डिस्काउंट

Hyundai i20 पर इस महीने 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा फायदा चुनिंदा पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर है। i20 N Line पर 87,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। i20 की एक्स-शोरूम कीमत 6.87 लाख रुपये से 11.53 लाख रुपये है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/10/template/image/Hyundai-i20-1768035415918.jpg
Hyundai Grand i10 Nios पर डिस्काउंट

Grand i10 Nios पर 89,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.66 लाख रुपये से लेकर 7.92 लाख रुपये है। यह Maruti Swift और Tata Tiago को चुनौती देती है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/10/template/image/Hyundai-Grand-i10-Nios-1768035438501.jpg
Hyundai Verna पर डिस्काउंट

Hyundai Verna के टर्बो पेट्रोल और नॉन-टर्बो पेट्रोल दोनों वेरिएंट्स पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी कीमत 10.79 लाख रुपये से 17.13 लाख रुपये है। यह Honda City, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus को टक्कर देती है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/10/template/image/Hyundai-Verna-1768035483492.jpg
Hyundai Alcazar पर डिस्काउंट

Alcazar पर कुल 65,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है। इस तीन-रो SUV की कीमत 14.50 लाख रुपये से 21.06 लाख रुपये है। यह Tata Safari, MG Hector और Mahindra XUV700 से मुकाबला करती है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/10/template/image/Hyundai-Alkazar-1768035505491.jpg
Hyundai Venue पर डिस्काउंट

पुरानी Venue (MY2025 स्टॉक) पर 60,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। नई Venue पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से 15.51 लाख रुपये है। यह Maruti Brezza, Tata Nexon, Skoda Kylaq और Kia Sonet से मुकाबला करती है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/10/template/image/Hyundai-Venue-1768035536945.jpg
Hyundai Aura पर डिस्काउंट

Aura पर 58,000 रुपये का डिस्टाउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर इसके CNG वेरिएंट पर दिया जा रहा है। Aura की कीमत 6 लाख रुपये से 8.54 लाख रुपये तक है। यह Maruti Dzire और Honda Amaze को टक्कर देती है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/10/template/image/Hyundai-Aura-1768035561281.jpg
Hyundai Creta पर डिस्काउंट

Creta पर जनवरी 2026 में 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। पेट्रोल और N Line वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Creta की कीमत 10.79 लाख रुपये से 20.05 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और नई Tata Sierra से है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/10/template/image/Hyundai-Creta-1768035608417.jpg

डिस्क्लेमर: डिस्काउंट शहर, डीलर और स्टॉक उपलब्धता के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। सही ऑफर जानने के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क जरूर करें।
Pages: [1]
View full version: Hyundai की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट, Exter से लेकर Creta पर 98,000 रुपये तक

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com