ग्रीस में बड़ा हादसा; नाव पलटने से 79 प्रवासियों की मौत, 20 से अधिक लापता
https://www.deltin51.com/url/picture/slot3983.jpg
ग्रीस के एक तट के निकट मछली पकड़ने वाली नौका के डूब जाने से 79 प्रवासियों की मौत हो गई। घटना में 20 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर व्यापक तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि देश के दक्षिणी पेलोपोनिसे क्षेत्र से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में रात के समय यह दुर्घटना हुई। इसके बाद अब तक 104 लोगों को बचाया गया है। यूनान तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्र से 79 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी कि नौका पर सवार कितने यात्री लापता हैं। शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक, नौका पर सैकड़ों लोग सवार थे।
Pages:
[1]