Chikheang Publish time 4 day(s) ago

मुजफ्फरपुर में ठंड ने तोड़ा 13 सालों का रिकॉर्ड, 2013 के बाद 9 जनवरी रहा सबसे ठंडा दिन

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/10/article/image/weather_news_latest-1767993315076.jpg

ठंड ने तोड़ा 13 वर्षों का रिकॉर्ड। प्रतीकात्मक फोटो



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। कड़ाके की ठंड रोज - रोज नए रिकार्ड कायम कर रही है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान पिछले 13 वर्षों में सबसे कम रिकार्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले वर्ष 2013 में अधिकतम तापमान इससे अधिक रिकार्ड किया गया था। दिन का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर पहुंचा है।

शुक्रवार की सुबह से ही ठंड का प्रभाव आम जीवन पर दिखने लगा था। तेज पछिया हवा के चलने के कारण गर्म हाड़ गलाने वाली ठंड की अनुभूति हो रही थी। दोपहर बाद कुछ घंटे के लिए धूप निकली लेकिन फिर ठंड कम नहीं हुई। लोग दिन भर गर्म कपड़ों के साथ-साथ शरीर को गर्म रखने के लिए अलाव का सहारा लेते देखे गए। उत्तर बिहार के जिलों में अभी कोल्ड डे का प्रभाव रहेगा। अगले दो से तीन दिनों तक कनकनी वाली ठंड की अनुभूति होगी। पछिया हवा चलती रहेगी। तीन से चार दिनों के बाद कोल्ड डे की स्थिति में धीरे- धीरे सुधार होने की संभावना है। सुबह के समय में मध्यम कुहासा छाएगा। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

बताया गया है कि पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आठ से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया चलेगी। वरीय मौसम विज्ञानी डा. ए. सत्तार ने बतााय कि अभी दो दिनों तक कोल्ड डे का प्रभाव होगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।
सब्जी के फसलों में झुलसा रोग की करें निगरानी

मौसम विभाग ने किसानों के लिए सामयिक सुझा जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि वे आलू, मटर, टमाटर, लहसुन में झुलसा रोग की नियमित निगरानी करें। नमीयुक्त मौसम होने के कारण यह तेजी से फैलता है। ऐसे में पौधों की निगरानी की जरूरत है। गेहूं के फसलों में खरपतवार का नियंत्रण करने की जरूरत है। सरसो के खेत में सफेद रतुआ रोग की निगरानी करने की जरूरत है।
पिछले 13 वर्षों के तापमान का रिकॉर्ड (नौ जनवरी)



    वर्ष अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)


   2026
   13.5
   6.0


   2025
   17.5
   5.1


   2024
   21.0
   9.0


   2023
   16.1
   4.7


   2022
   22.5
   14.7


   2021
   24.5
   12.1


   2020
   19.2
   12.5


   2019
   23.5
   8.5


   2018
   14.3
   4.0


   2017
   22.5
   9.0


   2016
   24.2
   10.0


   2015
   21.2
   11.6


   2014
   17.5
   5.7


Pages: [1]
View full version: मुजफ्फरपुर में ठंड ने तोड़ा 13 सालों का रिकॉर्ड, 2013 के बाद 9 जनवरी रहा सबसे ठंडा दिन

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com