LHC0088 Publish time The day before yesterday 22:57

लड़कियों की खरीद-फरोख्त की सूचना पर रेडलाइट इलाके में छापेमारी, मुजफ्फरपुर में दो मकान सील

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/09/article/image/Raid-light-1767980662159.JPG

लड़कियों के खरीद-फरोख्त व देह व्यापार कराने की सूचना पुलिस की कार्रवाई। जागरण



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । लड़कियों के खरीद-फरोख्त व देह व्यापार कराने की सूचना पर नगर थाने की विशेष पुलिस टीम ने शुक्रवार को रेडलाइट इलाके के विभिन्न गलियों में करीब एक दर्जन घरों पर छापेमारी की। इस दौरान दो मकानों से छह किशोरियों व तीन महिलाओं को वहां से अभिरक्षा में लिया गया। इन सभी को नगर थाने पर रखकर महिला पुलिस पदाधिकारी पूछताछ कर रही है।

छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी मिले है। रेडलाइट इलाके में पुलिस की कार्रवाई को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। करीब एक दर्जन से अधिक मकानों में पुलिल ने तलाशी ली थी। नर्तकियों के कोठे पर भी जांच की गई।

देर शाम एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर दो मकानों से नमूने संग्रह किया। इसके बाद दोनों मकान को सील कर दिया गया है। नगर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर रेडलाइट इलाके में छापेमारी की गई है। वहां से छह किशोरियों को रेस्क्यू किया गया है। इस दौरान तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ कर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। मामले में प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि देह व्यापार की सूचना पर दिल्ली की संस्था रेस्क्यू फाउंडेशन की टीम यहां आई थी। संस्था ने वरीय पुलिस अधिकारियों को इससे अवगत कराया। इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर गठित नगर थाने की विशेष टीम के साथ मिलकर इलाके में छापेमारी की गई। इसमें एक मकान से तीन किशोरी को अभिरक्षा में लिया गया। इसके बाद दूसरे मकान से तीन किशोरी को अभिरक्षा में लिया।

इस दौरान तीन महिलाओं को भी थाने पर लाया गया है। इसमें दो उसी इलाके की बताई गई है। एक महिला लकड़ीढाही में घर बताया है। छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान भी मिले है। इन सभी से पूछताछ में पता चला कि अलग-अलग जगहों की ये सभी किशोरी व महिलाएं है। इसमें एक किशोरी मधुबनी की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह बुआ के यहां आई थी। इसके अलावा दो तीनकोठिया की रहने वाली है। उन दोनों ने कहा कि डांसर है।
दूसरे प्रदेशों की लड़कियों को लाने की आ रही बात

इलाके में चर्चा है कि पश्चिम बंगाल, झारखंड व दूसरे प्रदेशों से किशोरियों को लाकर यहां पर देह व्यापार कराया जाता है। प्रारंभिक जांच में खरीद-फरोख्त की भी बात सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में किशोरियों की ओर से आवासीय पता का कोई कागजात नहीं प्रस्तुत किया गया है। इसके लिए इन सभी से अलग-अलग रखकर पूछताछ कर सत्यापन की जा रही है।

दूसरी ओर संस्था की ओर से प्राथमिकी के लिए अभी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन सभी किशोरियों व महिलाओं को शनिवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रेडलाइट इलाके में पहले भी खरीद-फरोख्त को लेकर हो चुकी छापेमारी

रेडलाइट इलाके में पहले भी लड़कियों के खरीद-फरोख्त को लेकर कई बार छापेमारी की जा चुकी है। पूर्व में भी कई लड़कियों को वहां से मुक्त कराया जा चुका है। बावजूद रेडलाइड इलाके में देह व्यापार का धंधा बंद नहीं हो रहा है। करीब दो दशक पूर्व तत्कालीन एएसपी के द्वारा आपरेशन चलाकर देह व्यापार के धंधे में फंसी लड़कियों को मुक्त कराया गया था।
Pages: [1]
View full version: लड़कियों की खरीद-फरोख्त की सूचना पर रेडलाइट इलाके में छापेमारी, मुजफ्फरपुर में दो मकान सील

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com