LHC0088 Publish time Yesterday 18:57

आगरा की उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 80 हजार नो मैपिंग वाले मतदाता, BLO के नोटिस का देना होगा जवाब

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/09/article/image/Agra-North-1767966071525.jpg

सांकेतिक तस्वीर।



जासं, आगरा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। अभियान के दूसरे चरण में 3.25 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नो मैपिंग वाले 80 हजार मतदाता हैं। यह सबसे अधिक हैं। सबसे कम मतदाता एत्मादपुर विस क्षेत्र में 7772 हैं। नो मैपिंग वाले सभी मतदाताओं को 3696 बीएलओ नोटिस देंगे।

13 दस्तावेज में कोई एक दस्तावेज दिखाने के लिए कहा जाएगा। दस्तावेज न दिखाने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटेंगे। नोटिस जारी करने का कार्य चालू हो गया है। वहीं 209 अधिकारियों द्वारा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण छह फरवरी तक किया जाएगा। छह मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

निर्वाचन आयोग के आदेश पर 8.36 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं। इसमें एक लाख मृतक मतदाता, 54 हजार डुप्लीकेट मतदाता, 3.36 लाख शिफ्टेड मतदाता, 2.96 लाख अनुपस्थित, 43 हजार अन्य मतदाता शामिल हैं। 3.25 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है। ऐसे मतदाताओं को नो मैपिंग श्रेणी में रखा गया है।

इसमें सबसे अधिक आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 80 हजार, आगरा कैंट और दक्षिण विस क्षेत्र में 59-59 हजार मतदाता शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वर्तमान में नौ विधानसभा क्षेत्रों में 27.63 लाख मतदाता हैं।


यह हैं नो मैपिंग वाले मतदाता


विधानसभा क्षेत्र का नाम, नो मैपिंग वाले मतदाता
एत्मादपुर, 7772
आगरा कैंट, 59602
आगरा दक्षिण, 59030
आगरा उत्तर, 80458
आगरा ग्रामीण, 36383
फतेहपुर सीकरी, 19865
खेरागढ़, 18786
फतेहाबाद, 20894
बाह, 22615


यह हैं जरूरी दस्तावेज

पेंशनर्स को जारी पहचान पत्र, बैंकों व डाकघरों द्वारा जारी पहचान या फिर प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि आवंटन पत्र, हाईस्कूल का शैक्षिक प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र।


यहां करें शिकायत

हेल्प लाइन नंबर, 1950
यह है वेबसाइट : voter.eci.gov.in
Pages: [1]
View full version: आगरा की उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 80 हजार नो मैपिंग वाले मतदाता, BLO के नोटिस का देना होगा जवाब

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com