cy520520 Publish time 6 day(s) ago

Delhi AQI Today: दिल्ली की हवा हुई और जहरीली, AQI 318 के पार, 24 इलाकों में हालात बेहद खराब

Delhi AQI Today: शुक्रवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता \“बहुत खराब\“ श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6:05 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 318 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन पहले यानी गुरुवार को हवा की स्थिति में थोड़ी सुधार देखने को मिला था। गुरुवार सुबह 7:05 बजे AQI 279 रहा, जबकि बुधवार को इसी समय यह 302 था।



आज सुबह 6:00 बजे तक 40 निगरानी केंद्रों में से 24 ने \“अत्यंत खराब\“ AQI दर्ज किया, जबकि शेष केंद्रों ने \“खराब\“ वायु गुणवत्ता दर्ज की।



दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI का हाल




संबंधित खबरें
Meerut Murder News: तेज गाना बजाने के विवाद में युवक की ईंट से पीट-पीटकर हत्या! फिर इंजन ऑयल डालकर शव को किया आग के हवाले, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 8:22 AM
ED रेड के खिलाफ सड़क पर उतरी TMC, बंगाल के कई जिलों में हुआ विरोध अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 11:32 PM
Delhi Violence: तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार! 10 इन्फ्लुएंसर और WhatsApp ग्रुप जांच के दायरे में, सपा नेता को नोटिस भेजने की तैयारी अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 11:12 PM

नेहरू नगर में AQI 389 दर्ज किया गया, इसके बाद आनंद विहार में 382 और आर.के. पुरम में 380 रहा। ओखला फेज-2 में 373, विवेक विहार में 364 और सिरीफोर्ट में 357 AQI दर्ज किया गया। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में AQI क्रमशः 356 और 355 रहा, जबकि पटपड़गंज में यह 351 था।



द्वारका सेक्टर-8 में AQI 342 दर्ज किया गया, जबकि जहांगीरपुरी और रोहिणी में यह 334-334 रहा। पूसा और वजीरपुर में AQI 333, चांदनी चौक में 332, पंजाबी बाग और अशोक विहार में 327 रहा। मुंडका में AQI 324, मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में 320 और IHBAS, दिलशाद गार्डन में 319 रहा।



सोनिया विहार में AQI 313, श्री अरबिंदो मार्ग में 312, ITO में 306 और IIT दिल्ली में 303 दर्ज किया गया।



राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) “खराब“ श्रेणी में दर्ज किया गया। आया नगर में AQI 299, CRRI मथुरा रोड में 296 और शादिपुर में 295 रहा। नरेला में 291, DTU में 290 और लोधी रोड में 289 रहा।



अलीपुर में AQI 281, बुराड़ी क्रॉसिंग में 278, दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में 275 और नजफगढ़ में 270 रहा। मंदिर मार्ग में 267, बवाना में 265, NSIT द्वारका में 259 रहा, जबकि IGI एयरपोर्ट (टर्मिनल 3) पर AQI 245 दर्ज किया गया।



यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार! घरे कोहरे के साथ गिरेगा पारा, IMD ने जारी की चेतावनी
Pages: [1]
View full version: Delhi AQI Today: दिल्ली की हवा हुई और जहरीली, AQI 318 के पार, 24 इलाकों में हालात बेहद खराब

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com