ऑनलाइन गेम Dream 11 और कैसीनो की लत में बर्बाद हुआ युवक, हुआ 2 करोड़ का नुकसान, फांसी लगाकर दी जान
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_675/2025/03/suicide-1741140649.webp
सुशांत कुमार सिद्धू ने फांसी लगाकर सुसाइड किया
https://www.deltin51.com/url/picture/slot2691.jpg
सुशांत ड्रीम 11 से करोड़पति बनने का सपना देख रहा था लेकिन इस सपने के चक्कर में उसके ऊपर करोड़ों का कर्ज हो गया। विजयनगर मोहल्ले के 38 साल के सुशांत पर कर्ज का बोझ बढ़ता चला गया। ये दबाव इतना बढ़ा कि उसने मंगलवार देर शाम अपने कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बांका के टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें सुशांत ने ऑनलाइन गेम और कर्ज का जिक्र किया है।
सुसाइड नोट के मुताबिक, सुशांत 2021 में लॉकडाउन के दौरान बांका आया था। यहां एक दुकानदार के जरिए उसे ड्रीम 11 और कैसीनो की लत लग गई। उसकी आईडी से लगातार नुकसान हो रहा था। कभी-कभी जीतता भी था, लेकिन नुकसान की रकम बढ़ती गई। अब यह रकम 2 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। उसने लिखा कि पहले दिवाकर यादव से ढाई लाख रुपये कर्ज लिए, फिर 50 हजार रुपये और लिए। सुशांत ने खुद को इसके लिए दोषी मानते हुए माफी मांगी है।
Pages:
[1]