cy520520 Publish time Yesterday 06:26

गुरुग्राम में अरावली पहाड़ी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, पांच फार्म हाउसों की बाउंड्री ध्वस्त

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/09/article/image/Gurugram-News-Update-(12)-1767920708331.jpg

ग्वाल पहाड़ी इलाके में बनाए जा रहे फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाती वन विभाग की टीम। जागरण



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अरावली पहाड़ी क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर वन विभाग ने टीम ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर चला दिया। रात के दौरान पांच फार्म हाउसों की बाउंड्री बना दी गई थी। सभी की बाउंड्री को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

वन संरक्षक डा. सुभाष यादव को सूचना मिली थी कि रात के दौरान ग्वाल पहाड़ी इलाके में फार्म हाउस बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जब टीम पहुंची तो पांच फार्म हाउसों की बाउंड्री बनी हुई थी।

कुछ के भीतर भी निर्माण थे। इसके बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की तैयारी की गई। प्रशासन से पुलिस बल मांगा गया। पुलिस बल मिलते ही बृहस्पतिवार को बुलडोजर चला दिया गया। भारी पुलिस बल की वजह से सामने कोई नहीं आया।

डॉ. सुभाष यादव ने बताया कि जो पहले से फार्म हाउस बने हुए हैं, उनमें से अधिकतर ने स्टे ले रखा है। ऐसे में कार्रवाई करना मुश्किल है। नए फार्म हाउस नहीं बनने दिए जाएंगे। जैसे ही सूचना मिलेगी, कार्रवाई की जाएगी।

तीन दिन पहले रायसीना इलाके में भी एक फार्म हाउस के ऊपर कार्रवाई की गई थी। फार्म हाउस तोड़ने के साथ ही वन भूमि पर बनाए गए रास्तों को भी तोड़ा जा रहा है। बता दें कि अरावली पहाड़ी क्षेत्र में गैर वानिकी कार्य पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी हजारों एकड़ भूमि पर गैर वानिकी कार्य हो रखे हैं। इनमें तीन हजार से अधिक फार्म हाउस हैं।
Pages: [1]
View full version: गुरुग्राम में अरावली पहाड़ी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, पांच फार्म हाउसों की बाउंड्री ध्वस्त

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com