Chikheang Publish time 2026-1-8 17:56:35

हिमाचल में मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में लंबा आंदोलन चलाएगी कांग्रेस, 10 जनवरी से 25 फरवरी तक शेड्यूल तय

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/08/article/image/Himachal-Congress-Meeting-1767876130191.jpg

शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष।



राज्य ब्यूरो, शिमला। मनरेगा का नाम बदलने व इसे कमजोर करने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस 10 जनवरी से 25 फरवरी तक प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाएगी। इसे मनरेगा बचाओ संग्राम का नाम दिया गया है। जिला, ब्लॉक मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में इसको लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदेश में मनरेगा बचाओ संग्राम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
विनय कुमार की जिला अध्यक्षों से पहली बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम में प्रदेश की भागीदारी में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और केंद्रीय आलाकमान द्वारा निर्देशित इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा। विनय कुमार की अध्यक्षता में जिला अध्यक्षों के साथ यह पहली बैठक थी।

आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर समन्वयक तैनात किए जाएंगे। इनके नामों पर भी बैठक में चर्चा की गई।
रजनी पाटिल ने किया आह्वान

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने बैठक में वर्चुअल जुड़कर सभी को निर्देश दिया कि कांग्रेस गरीबों के साथ अन्याय नही होने देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी का नाम हटा कर इसकी आत्मा को ही खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इसके मूलस्वरूप को वापस नहीं लाती तब तक कांग्रेस इसके खिलाफ संग्राम जारी रखेगी।

प्रदेश सह प्रभारी चेतन चौहान ने वर्चुअल बैठक में जुड़कर कहा कि इस अभियान को गांव-गांव बूथ स्तर तक ले जाना है, जिससे गरीबों के अधिकार बहाल हो सकें।

बैठक में मौजूद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम में बढ़ चढ़कर अपने अपने जिलों में इस अभियान को सफल करना है। बैठक में सभी 11 जिलों के नवनियुक्त अध्यक्ष मौजूद थे।
ऐसा होगा कार्यक्रम

10 जनवरी को प्रत्येक जिला में जिलाध्यक्ष प्रेस वार्ताएं होंगी। कैबिनेट मंत्री, विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता ये प्रेस कांफ्रेस करेंगे। 11 जनवरी को हर जिला में प्रमुख स्थलों व राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाओं के सम्मुख एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखा जाएगा। 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलेगा। 30 जनवरी को वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरने होंगे। 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरनें होंगे। 7 फरवरी से 15 के मध्य राज्य स्तरीय धरना व 16 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य क्षेत्रीय एआइसीसी की रैलियां आयोजित होंगी।
मंत्री अब कांग्रेस मुख्यालय में सुनेंगे जनता की समस्याएं

कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन महीने में एक दिन बैठेंगे व जनता की समस्याएं सुनेंगे। विधानसभा के बजट सत्र के बाद मंत्रियों की ड्यूटियां लगाई जाएगी। इससे सरकार व संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। लोगों को सचिवालय में जाकर पास बनाने जैसे झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक सभी ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। साथ ही प्रयास किया जा रहा है कि जिला और ब्लाक कार्य कारिणियों का गठन भी जल्द पूरा किया जाए, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके और आंदोलन को प्रभावी बनाया जा सके।
करेंसी से भी महात्मा गांधी का नाम हटाना चाह रही भाजपा : विनय

विनय कुमार ने कहा कि, इस योजना का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया था। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा सरकार गांधी का नाम तक मिटाने पर तुली हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि करेंसी से भी भाजपा महात्मा गांधी का नाम हटा सकती है।
Pages: [1]
View full version: हिमाचल में मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में लंबा आंदोलन चलाएगी कांग्रेस, 10 जनवरी से 25 फरवरी तक शेड्यूल तय

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com