deltin33 Publish time 2026-1-8 17:26:52

DTU Delhi Admit Card 2026: डीटीयू नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/08/article/image/dtu-new-1767874451170.jpg

DTU Delhi Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) की ओर से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर के नॉन-टीचिंग ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन केड्रेंशियल का उपयोग करना होगा।
DTUDelhi Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

डीटीयू की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

[*]एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in पर जाकर विजिट करें।
[*]अब वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
[*]इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
[*]लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड का दर्ज करें।
[*]लॉगिन डिटेल को भरने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
[*]अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा 12 जनवरी, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 1 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा, ऑफिस असिस्टेंट डाटा एंट्री ऑपरेटर की परीक्षा 12 जनवरी को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा भी एक शिफ्ट में शाम 5 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नबंर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा का दिन व शिफ्ट आदि की जांच अच्छे से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ को भी जरूर साथ लेकर जाएं। इसके अलावा, परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।


यह भी पढ़ें: HPSC Recruitment 2026: असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी
Pages: [1]
View full version: DTU Delhi Admit Card 2026: डीटीयू नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com