LHC0088 Publish time 2026-1-8 13:26:49

कानपुर की अदालत में पकड़ा गया देहरादून नगर निगम का फर्जी डेथ सर्टिफ‍िकेट, QR Code ने खोली पोल

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/08/article/image/hammer-1767859737714.jpg

अदालत ने पुलिस को दिए जांच करने के निर्देश, कानपुर पुलिस जांच को पहुंची दून. Concept Photo



जागरण संवाददाता, देहरादून। नगर निगम देहरादून से जारी बताए जा रहे एक मृत्यु प्रमाण पत्र को कानपुर की एक अदालत में लगाए जाने का मामला सामने आया है। प्रमाण पत्र पर संदेह होने के बाद अदालत ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद कानपुर पुलिस जांच के लिए नगर निगम देहरादून पहुंची, जहां प्राथमिक जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया।

जानकारी के अनुसार, कानपुर पुलिस इदरीश नाम से जारी एक मृत्यु प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने नगर निगम पहुंची थी। जांच के दौरान पाया गया कि यह प्रमाण पत्र नगर निगम देहरादून से जारी ही नहीं हुआ है। न तो इसका कोई रिकार्ड नगर निगम के रजिस्टर में मिला और न ही संबंधित दस्तावेज उपलब्ध पाए गए।

इसके अलावा प्रमाण पत्र पर लगी दोनों मोहरें आपस में अलग-अलग पाई गईं, जिससे फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य अनुभाग ने भी अपनी स्तर से जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट कानपुर पुलिस को सौंपी जाएगी, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।
पहले भी सामने आ चुके हैं फर्जी प्रमाण पत्र के मामले

नगर निगम देहरादून से फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि जालसाज ऐसे फर्जी दस्तावेजों को अदालतों में लगाने से भी नहीं हिचक रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने ऐसे मामलों पर सख्ती बरतने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल नगर निगम और कानपुर पुलिस की संयुक्त जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्यूआर कोड ने खोली जालसाजी की पोल

जांच में यह भी सामने आया कि जालसाजों ने प्रमाण पत्र को तकनीकी रूप से काफी सफाई से एडिट किया था। मुहर और नगर निगम रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर भी देखने में असली जैसे प्रतीत हो रहे थे। हालांकि, प्रमाण पत्र में लगी क्यूआर कोड की जांच के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ में आया।

यह भी पढ़ें- देहरादून नगर निगम में सिरफिरे का तांडव, महापौर की कुर्सी पर बैठने की करने लगा जिद

यह भी पढ़ें- देहरादून नगर निगम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा महापौर के कक्ष में घुस गया और उनकी कुर्सी पर जा बैठा

यह भी पढ़ें- दीपावली बाद देहरादून नगर निगम में छुट्टी जैसा हाल... अधिकांश कर्मचारी गायब! कामकाज हुआ प्रभावित
Pages: [1]
View full version: कानपुर की अदालत में पकड़ा गया देहरादून नगर निगम का फर्जी डेथ सर्टिफ‍िकेट, QR Code ने खोली पोल

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com