LHC0088 Publish time Yesterday 12:57

DDU व संबद्ध महाविद्यालयों में हर वर्ष बढ़ रही छात्र संख्या, उच्च शिक्षा के विस्तार से उत्साहित हैं विश्वविद्यालय प्रशासन

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/08/article/image/DDU-1767858438154.jpg

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय व इससे संबद्ध महाविद्यालयों में ग्रास एनरोलमेंट रेशियो (जीईआर) में हर साल वृद्धि हो रही है। विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन उत्साहित है और आने वाले वर्षों में इसमें और सुधार की संभावना जता रहा है।

गोवि प्रशासन के अनुसार जनपद में विश्वविद्यालय से कुल 158 महाविद्यालय संबद्ध हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जहां 33,706 विद्यार्थियों ने विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश लिया था, वहीं सत्र 2024-25 में यह संख्या 33,402 रही। इसके बाद सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 36,553 तक पहुंच गई है। प्रत्येक सत्र में छात्राओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है।

कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बताया कि गोरखपुर शहर में उच्च शिक्षा के विकल्पों का दायरा लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी अन्य शिक्षण संस्थानों का भी रुख कर रहे हैं। इसके बावजूद महाविद्यालयों में छात्रों की संख्या का बढ़ना एक सकारात्मक संकेत है।

यह भी पढ़ें- मांग देख गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 15 तक बढ़ाई प्राइवेट फॉर्म भरने की तिथि, इस काम के लिए खोला गया है पोर्टल

छात्राओं की बढ़ती सहभागिता, कुल छात्र संख्या में स्थिरता और प्रवेश प्रक्रिया में निरंतर सुधार विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देकर गोरखपुर को एक मजबूत और प्रभावी शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।
Pages: [1]
View full version: DDU व संबद्ध महाविद्यालयों में हर वर्ष बढ़ रही छात्र संख्या, उच्च शिक्षा के विस्तार से उत्साहित हैं विश्वविद्यालय प्रशासन

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com