deltin33 Publish time 2026-1-8 08:56:48

UPPSC Admit Card 2026: यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, परीक्षा 17 से होगी स्टार्ट

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/07/article/image/UPPSC-Admit-Card-2026-1767777347929.jpg

uppsc lt grade admit card



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से राज्य में सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा 2025 (UP LT Grade Teacher recruitment) के चार विषयों की परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी को करवाया जायेगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड कल यानी 8 जनवरी को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे।
प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी होंगे जहां से अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे, ऑफलाइन अथवा डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।
सब्जेक्ट के अनुसार परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग

यूपीपीएससी की ओर से सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान अंग्रेजी एवं शारीरिक शिक्षा परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी को करवाया जायेगा। परीक्षा राज्य के 26 जिलों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। विषय, परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग की जानकारी निम्नलिखित है-



   परीक्षा तिथि
   विषय
   शिफ्ट


   17 जनवरी 2026
   सामाजिक विज्ञान
   सुबह 9 से 11


   17 जनवरी 2026
   जीव विज्ञान
   अपरान्ह 3 से शाम 5


   18 जनवरी 2026
   अंग्रेजी
   सुबह 9 से 11


   18 जनवरी 2026
   शारीरिक शिक्षा
   अपरान्ह 3 से शाम 5




एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

[*]यूपीपीएससी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करना होगा।
[*]वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
[*]अब आपको OTR नंबर दर्ज करना होगा।
[*]इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/07/template/image/UPPSC-Admit-Card-1767777481654.jpg
अन्य डेट्स के लिए जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

17 एवं 18 जनवरी के बाद कला, कृषि/ उद्यानकर्म विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी को वहीं उर्दू, संगीत विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी 2026 को करवाया जायेगा। इन डेट्स की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 या 15 जनवरी को जारी किये जा सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
भर्ती विवरण

इस भर्ती के जरिये राज्य में सहायक अध्यापक (TGT) के कुल 7466 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से पुरुष उम्मीदवारों के लिए 4860 पद, महिला अभ्यर्थियों के लिए 2525 पद और PH वर्ग के लिए 81 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- UP Police Vacancy 2026: छूट के बाद इस डेट तक जन्मे अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन के पात्र, कैटेगरी वाइज चेक करें डिटेल
Pages: [1]
View full version: UPPSC Admit Card 2026: यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, परीक्षा 17 से होगी स्टार्ट

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com